सांबा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर घंटों लगा जाम

?? ???? ?????? ?? ????? ?? ????????? ???????? ?? ???? ???? ?? ??? ??????? ?? ?????? ?? ????? ???? ?? ?????? ???? ?? ?????? ?? ????? ???? ?? ????? ??? ?? ???? ??? ???? ?? ??? ???? ???? ?? ???? ??????? ????? ?????? ?? ?????? ?? ?? ??? ??? ?? ?? ?????? ?? ?????? ?? ?? ?? ?????? ??? ???? ???? ?? ???? ????

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 08:22 AM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 06:17 AM (IST)
सांबा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर घंटों लगा जाम
सांबा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर घंटों लगा जाम

संवाद सहयोगी, सांबा : पिछले कई दिन से कश्मीर जाने वाले ट्रकों को सांबा के राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोके जाने के बाद मंगलवार को मानसर मोड़ से छोड़ा गया तो यहां पर जाम लगना शुरू हो गया। यातायात पुलिस ट्रकों को कश्मीर की ओर भेज रही थी कि चालकों ने दो-दो कतार में ट्रक खड़े कर दिए। वहीं इससे जाम जैसी स्थिति बन गई और फिर घंटों यात्री वाहन भी फंसे रहे। सांबा में मंगलवार की देर रात तक जाम जैसी स्थिति बनी रही हालांकि यातायात पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ट्रकों को कश्मीर की ओर भेजने व राजमार्ग पर क्लीयर्सं की। वहीं इस बाबत यातायात पुलिस के डीएसपी बिहारी लाल ने कहा कि ट्रकों को कश्मीर की ओर छोड़े जाने से जाम जैसी स्थिति बनी थी परन्तु इसे हल कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी