J&K Weather Update: कश्मीर में हिमपात से उड़ानें प्रभावित, एयरपोर्ट पर फंसे यात्री परेशान

सुबह से हो रहे हिमपात की वजह से श्रीनगर के एयरपोर्ट से सुबह से उड़ान संभव नहीं हो सकी हैं।। मौसम साफ रहने की सूरत में ही उड़ाने बहाल हो सकेंगी।आज सुबह से हिमपात की वजह से जवाहर टनल के समीप काफी हिमपात हुआ है।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 09:51 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 01:27 PM (IST)
J&K Weather Update: कश्मीर में हिमपात से उड़ानें प्रभावित, एयरपोर्ट पर फंसे यात्री परेशान
आज सुबह से जवाहर टनल के समीप काफी हिमपात हुआ है।

जम्मू, जेएनएन। केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में आज यानि शनिवार सुबह से ही ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों सहित मैदानी इलाकों में हिमपात और बारिश शुरू हो गई है। कश्मीर घाटी में ताजा हिमपात हुआ है। श्रीनगर में आज सुबह दो इंच हिमपात हुआ जो अभी भी जारी है। सुबह से हो रहे हिमपात की वजह से श्रीनगर के एयरपोर्ट से सुबह से उड़ान संभव नहीं हो सकी हैं।। मौसम साफ रहने की सूरत में ही उड़ाने बहाल हो सकेंगी।आज सुबह से जवाहर टनल के समीप काफी हिमपात हुआ है।विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में 10 इंच ताजा हिमपात हुआ है जबकि कुपवाड़ा में तीन इंच और काजीगुंड में एक सेंटीमीटर हिमपात दर्ज हुआ है।श्रीनगर एयरपोर्ट पर काफी तादाद में यात्री पहुंच गए हैं। उड़ानें प्रभावित होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कटड़ा में भी बारिश के कारण ठंक बढ़ गई है। इसके बावजूद माता वैष्णो देवी की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का आना बदस्तूर जारी है। श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। श्री माता वैष्णों देवी श्राईन बोर्ड की ओर से श्रद्धालुओं के लिए यात्रा मार्ग पर विशेष बंदोबस्त किए गए हैं। जगह-जगह अंगीठी जलाई गई हैं और गर्म पानी का भी इंतजाम किया गया है।बारिश के कारण कटड़ा से सांझी छत तक की हेलीकॉप्टर सेवा भी प्रभावित हुई है।

मौसम विभाग के उप निदेशक, मुख्तार अहमद ने कहा कि शनिवार सुबह से ही कश्मीर में हिमपात शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि शोपियां, डोडा और आस-पास के अन्य जिलों में मध्यम से भारी बर्फबारी की संभावना है। वहीं जम्मू के कुछ इलाकों में भी सुबह से बारिश शुरू हो गई है जबकि आज दिनभर प्रदेश में हिमपात और बारिश होगी। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर अनुसार 23 जनवरी रात से माैसम में सुधार होने लगेगा।24 जनवरी रविवार, दोपहर को मौसम ठीक हो जाएगा।अब धूप का आनंद रविवार दोपहर बाद ही संभव हो सकेगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से इस बार पिछली ठंड के मुकाबले ठंड कम ही पड़ेगी। रविवार को कारगिल में पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय हो जाएगा। अभी पूरे कश्मीर में न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है।

       शहर               अधिकतम     न्यूनतम जम्मू              17.2         10.3 बनिहाल          17.6         1.2 बटाेत             14.5         4.0 कटड़ा            18.9         9.3 भद्रवाह          14.6        2.1 श्रीनगर         6.2          -2.0 काजीगुंड        7.7          -4.0 पहलगाम         9.2          -1.3 कुपवाडा         5.7          -0.4 कुकरनाग       6.5          -6.5 गुलमर्ग          2.8          -4.0 लेह              1.3         -11.4 कारगिल       -4.2        -17.8

chat bot
आपका साथी