युवक पर जानलेवा हमले के आरोपित पिता-पुत्र समेत चार गिरफ्तार
जागरण संवाददाता जम्मू शहर के इंदिरा थिएटर में युवक पर कातिलाना हमले के आरोप में पु
जागरण संवाददाता, जम्मू : शहर के इंदिरा थिएटर में युवक पर कातिलाना हमले के आरोप में पुलिस ने चार हमलावरों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों में पिता पुत्र और एक उनका साथी शामिल है।
इन सभी हमलावरों ने मंगलवार को इंदिरा थिएटर में सिक्योरिटी गार्ड विश्व सिंह निवासी पलौड़ा पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पीड़ित विश्व कुमार का शैलोराम निवासी रेशमघर के साथ विवाद हुआ था, जिसके बाद शेलोराम ने अपने दो बेटों विक्की, मोहित और उनके दोस्त मुकुल को मौके पर बुला लिया। इसके बाद चारों ने विश्व कुमार पर टोको और तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को जीएमसी में भर्ती करवा पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपितों को उनके छिपने के ठिकाने से दबोच लिया। ारोपितों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।