Jammu : रेलवे प्रोजेक्ट का सरिया चुराने वाले गिरोह के चार आरोपित काबू

पुलिस कर्मियों ने पाया कि कुछ लोग ट्राला नंबर जेके02एडब्ल्यू-3210 और जेके02एई-1013 से सरिया को निकाल कर ट्रक नंबर जेके02वी-6067 में लौड कर रहे थे। ट्रालों में सरिया स्टील अथारिटी आफ इंडिया के डिपो नरवाल से रामबन में ले जाया जा रहा था।

By Edited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 08:00 AM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 08:00 AM (IST)
Jammu : रेलवे प्रोजेक्ट का सरिया चुराने वाले गिरोह के चार आरोपित काबू
आरोपितों के साथ निर्माण कार्य में जुटे कुछ लोग भी शामिल हो सकते है।

जागरण संवाददाता, जम्मू : जिला रामबन में जारी रेलवे के निर्माण कार्य के लिए जम्मू से जा रहे सरिया को चुराकर उसे बेचने के आरोप में त्रिकुटा नगर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों से पुलिस ने 16 और 25 एमएम के 1390 किलो सरिया बरामद किया है।

पकड़े गए आरोपितों में इंद्रजीत सिंह निवासी गोल गुजराल, सतपाल सिंह निवासी घगवाल, सांबा, सिकंदर सिंह निवासी सुंगल, अखनूर और कृष्णलाल निवासी ऊधमपुर से पूछताछ कर मामले से जुड़ी जानकारियां हासिल की जा रही हैं। त्रिकुटा नगर पुलिस को सूचना मिली की ट्रांसपोर्ट नगर के यार्ड नंबर दो में कुछ लोग सरकारी सरिया को ट्रालों में से निकला कर चोरी छुपे ट्रकों में लौड कर रहे है। इस सूचना पर एसएचओ त्रिकुटा नगर दीपक पठानिया की देखरेख में यार्ड नंबर दो में छापा मारा।

पुलिस कर्मियों ने पाया कि कुछ लोग ट्राला नंबर जेके02एडब्ल्यू-3210 और जेके02एई-1013 से सरिया को निकाल कर ट्रक नंबर जेके02वी-6067 में लौड कर रहे थे। ट्रालों में सरिया स्टील अथारिटी आफ इंडिया के डिपो नरवाल से रामबन में ले जाया जा रहा था। पुलिस कर्मियों को देख कर ट्रक में सरिया डाल रहे लोग भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने उन्हें भागने नहीं दिया और उन्हें वहीं पर पकड़ लिया। पकड़े गए सतपाल सिंह और सिकंदर सिंह ट्रालों के चालक है जबकि कृष्ण सिंह ट्रक का चालक है।

सभी को पूछताछ के लिए थाने में ले जाया गया। प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि इंद्रजीत ¨सह ¨कगपिन के तौर पर इस नेटवर्क को चला रहा था। पुलिस ने मौके पर ही ट्राले को जब्त कर लिया। जांच के दौरान पता चला कि आरोपितों ने सरिया को जम्मू में बेचना था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपितों के साथ निर्माण कार्य में जुटे कुछ लोग भी शामिल हो सकते है। जिनकी गिरफ्तारी संभव है।

chat bot
आपका साथी