Jammu Kashmir: भ्रष्टाचार के कई मामलों में संलिप्त पूर्व उपमुख्यमंत्री के तत्कालीन जनसंपर्क अधिकारी निलंबित

केवल कृष्ण शर्मा ने अपनी गिरफ्तारी के बाद अदालत में पेशी के दौरान पुलिस पर प्रताड़ना का भी आरोप लगाया था। उसने हिरासत मे आत्महत्या का भी कथित तौर पर प्रयास किया था। उसने अपने तथाकथित संरक्षक पूर्व उपमुख्मयंत्री ताराचंद पर भी एक बार संगीन आरोप लगाए थे।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 10:54 AM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 10:54 AM (IST)
Jammu Kashmir: भ्रष्टाचार के कई मामलों में संलिप्त पूर्व उपमुख्यमंत्री के तत्कालीन जनसंपर्क अधिकारी निलंबित
शिक्षा विभाग में अध्यापकों के तबादलों में रिश्वतखोरी और चतुर्थ श्रेणी कर्मियाें की भर्ती में घोटाले के आरोप हैं।

श्रीनगर, राज्य ब्यूरो। प्रदेश प्रशासन ने पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ताराचंद के तत्कालीन जनसंपर्क अधिकारी केवल कृष्ण शर्मा को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के कई मामले चल रहे थे। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो इन मामलों की जांच कर रही है।

महाप्रशासनिक विभाग ने केवल कृष्ण शर्मा को निलंबित करने का आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि फारेस्ट गार्ड केवल कृष्ण शर्मा पुत्र ज्ञान चंद शर्मा निवासी कचरैल पलांवाला तहसीदल अखूनर जाे वर्तमान में पाटा पलौड़ा जम्मू में रह रहा है, जो पूर्व जम्मू-कश्मीर राज्य के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री का जनसंपर्क अधिकारी था, को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। उसके खिलाफ यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर सीविल सर्विसीज (क्लासिफिकेशन, कंट्राेल एंड अपील) रूल्स, 1956 के नियम 31 के तहत की गई है।

केवल कृष्ण शर्मा और तत्कालीन उपमुख्यमंत्री तारांचद पर शिक्षा विभाग में अध्यापकों के तबादलों में रिश्वतखोरी और चतुर्थ श्रेणी कर्मियाें की भर्ती में घोटाले के आरोप हैं। केवल कृष्ण शर्मा ने आय से ज्ञात स्रौतों से कहीं ज्यादा चल अचल संपत्ति जमा की है। सर्तकता संगठन जो बाद में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में बदल गया, ने 2017 में कई मामले दर्ज किए और उसके गिरफ्तार कर लिया था।

इसके अलावा केवल कृष्ण शर्मा ने अपनी गिरफ्तारी के बाद अदालत में पेशी के दौरान पुलिस पर प्रताड़ना का भी आरोप लगाया था। उसने हिरासत मे आत्महत्या का भी कथित तौर पर प्रयास किया था। उसने अपने तथाकथित संरक्षक पूर्व उपमुख्मयंत्री ताराचंद पर भी एक बार संगीन आरोप लगाए थे। 

chat bot
आपका साथी