Jammu: नगर निगम के पूर्व चेयरमैन ने उत्तम नगर का दौरा कर सुनीं समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा

भाजपा के वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह बलोरिया ने वीरवार को गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 55 व 57 के उत्तम नगर मॉडल टाउन क्षेत्र का दौरा किया।लोगों ने नाले के निर्माण की बात भी कही जो कच्चा होने कारण अकसर बरसात में लोगों को परेशानियां देता है।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 07:17 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 07:26 PM (IST)
Jammu: नगर निगम के पूर्व चेयरमैन ने उत्तम नगर का दौरा कर सुनीं समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं निगम के पूर्व चेयरमैन बलदेव सिंह बलोरिया ने उत्तम नगर में लोगों को सुनते हुए।

जम्मू, जागरण संवाददाता : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नगर निगम के सैनिटेशन कमेटी के पूर्व चेयरमैन बलदेव सिंह बलोरिया ने वीरवार को गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 55 व 57 के उत्तम नगर, मॉडल टाउन क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्हें गलियों, नालियों के निर्माण के अलावा नाले के निर्माण का मुद्दा जोरशोर से उठाया। लोगों ने कहा कि क्षेत्र में अभी भी कई गलियां विकास से अछूती हैं और नालियां न होने से उन्हें दिक्कतें हो रही हैं। ऐसे में लोगों की मांग है कि इन गलियों का निर्माण जल्द करवाया जाए। 

वहीं लोगों ने एक स्थानीय नाले के निर्माण की बात भी कही जो कि काफी समय से कच्चा होने कारण अकसर बरसात में लोगों को परेशानियां देता है। लोगों ने इस मौके पर बलोरिया को पहले से उनके द्वारा करवाए गए कार्यों के लिए आभार भी व्यक्त किया। मौके पर बलोरिया ने कहा कि लोगों ने जो भी कार्य उन्हें बताए हैं, जल्द ही इनका एस्टीमेट तैयार कर निगम व अन्य विभागों को भेज दिया जाएगा ताकि जल्द से जल्द लोगों को इन समस्याओं से निजात मिल सके।

बलोरिया ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को जल्द ही पूरा किया जाएगा। वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षय सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास को लेकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान हमेशा ही भाजपा की प्राथमिकता रही है। हर स्तर पर इन्हें गंभीरता से लिया जाता है। इस मौके पर बलोरिया के साथ जल शक्ति विभाग, बिजली विभाग, लोग निर्माण विभाग व जम्मू नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी