Jammu Farmers: पूर्व मंत्री ने आग में तबाह हुई फसल के नुकसान का जायजा लिया

पूर्व मंत्री एवं भाजपा पंचायती राज सेल के चेयरमैन सुखनंदन कुमार चौधरी ने अखनूर के गडखाल सिदरवान पटवार लडयान में गेंहु की फसल के हुए नुकसान का वीरवार को जायजा लिया। इन क्षेत्रों में बीते वीरवार को 300 कनाल भूमि आग में जलकर तबाह हो गई थी।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Fri, 30 Apr 2021 04:28 PM (IST) Updated:Fri, 30 Apr 2021 04:28 PM (IST)
Jammu Farmers: पूर्व मंत्री ने आग में तबाह हुई फसल के नुकसान का जायजा लिया
बीते वीरवार को 300 कनाल भूमि आग में जलकर तबाह हो गई थी।

जम्मू, जागरण संवाददाता । पूर्व मंत्री एवं भाजपा पंचायती राज सेल के चेयरमैन सुखनंदन कुमार चौधरी ने अखनूर के गडखाल, सिदरवान पटवार, लडयान में गेंहु की फसल के हुए नुकसान का वीरवार को जायजा लिया। इन क्षेत्रों में बीते वीरवार को 300 कनाल भूमि आग में जलकर तबाह हो गई थी। आग से प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत में उन्होंने किसानों को विश्वास दिलाया कि उन्हें इसका जल्द से जल्द मुआवजा दिलाया जाएगा। बीते बुधवार को लगी आग में भारतीय सेना की सिखलाई रेजीमेंट ने आग पर नियंत्रण पाने के लिए प्रयास किया था। उन्होंने इसके लिए सेना का भी आभार जताया।

चौधरी ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से अनुरोध कि वे किसानों के हुए नुकसान के एवज में उन्हें पर्यापत मुआवजा दिलाए। इसी खेतीबाड़ी से उनकी रोजी रोटी चलती है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं हर साल होती हैं लेकिन प्रशासन खेतों से गुजरने वाली ढीली तारों को ठीक करने में विफल रहा है। इसमें किसानों का कोई कसूर नहीं है। बीते कुछ दिनों में आरएस पुरा सेक्टर के गांव सेई, हंसो चक और अरनिया में किसानों की सैकड़ों एकड भूमि में गेंहू की फसल आग की चपेट में अा चुकी है।

उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि आग की इन घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसकेे लिए विभाग के अधिकारियों को जवाबदेह बनाने की जरूरत है। उन्होंने फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की संख्या को बए़ाने की भी मांग की ताकि जरूरत के समय वे मोके पर पहुंचे और इससे किसानों को राहत मिले। उन्होंने सरकार से मांग की कि गेंहू खरीद केंद्रों को जल्दी याुरू किया जाए। कुछ निजी व्यापारी इस फसल को 1700 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीद रहे हें जबकि सरकार ने दाम 1900 रुपये तय किया है।

chat bot
आपका साथी