Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर अरुण मल्होत्रा उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मिले

पूर्ववर्ती राज्य जम्मू कश्मीर के पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर अरुण मल्होत्रा ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भेंट की।इस दौरान दोनों के बीच खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने खिलाड़ियों के लिए पर्याप्त खेल संसाधन उपलब्ध करवाने की दिशा में जारी कार्यों के संबंध में बात हुई।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Wed, 31 Mar 2021 01:37 PM (IST) Updated:Wed, 31 Mar 2021 01:37 PM (IST)
Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर अरुण मल्होत्रा उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मिले
पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर अरुण मल्होत्रा ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भेंट की।

जम्मू, जागरण संवाददाता । पूर्ववर्ती राज्य जम्मू कश्मीर के पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर अरुण मल्होत्रा ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों के लिए पर्याप्त खेल संसाधन उपलब्ध करवाने की दिशा में जारी कार्यों के संबंध में बात हुई।

अरुण मल्होत्रा ने उपराज्यपपाल मनोज सिन्हा द्वारा प्रदेश में ब्लाक, पंचायत, तहसील, जिला और प्रदेश स्तर पर खेल का बुनियादी ढांचा तैयार किए जाने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश के युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करने के लिए कई कल्याणकारी कदम उठा रही है जो खिलाड़ियों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में कारगर साबित हो सकेंगे। अरुण मल्होत्रा ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से खेल मैदानों के रखरखाव और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के भविष्य को स्वर्णिम बनाने की दिशा में हाल ही में गठित की गई एसआरओ 349 की कमेटी को एक बेहतर कदम बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार आगे बढ़ने के लिए परस्पर अवसर प्रदान करेगी।

बातचीत के दौरानए उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार युवा खेल प्रतिभाओं को जमीनी स्तर पर निरंतरता प्रदान कर रही है और अनुभवी प्रशिक्षकों को उनके कौशल को सुधारने के लिए तैयार किया जा रहा है । विश्व स्तरीय खेल सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है ताकि खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मानकों से मेल खा सकें।

chat bot
आपका साथी