दिव्यांग वीरों का हौसला बढ़ा रही सेना

राज्य ब्यूरो, जम्मू : सेना की चिनार कोर ने रविवार को बादामी बाग छावनी में पूर्व सैनिक रैली क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 07:55 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 07:55 PM (IST)
दिव्यांग वीरों का हौसला बढ़ा रही सेना
दिव्यांग वीरों का हौसला बढ़ा रही सेना

राज्य ब्यूरो, जम्मू : सेना की चिनार कोर ने रविवार को बादामी बाग छावनी में पूर्व सैनिक रैली का आयोजन कर युद्धों और सैन्य अभियान में घायल हुए अपने पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का हौसला बढ़ाया।

वर्ष 2018 को सेना दिव्यांग सैनिक के वर्ष के रूप में मना रही है। ऐसे में देश में कार्यक्रमों का आयोजन कर उन पूर्व सैनिकों के योगदान की सराहना की जा रही है, जिनके शरीरों पर युद्ध व सैन्य अभियान के दौरान मिले घाव उनकी वीरता के प्रतीक हैं। उत्तर भारत के छह राज्यों में ऐसे 12000 सैनिक हैं। सेना अपने फारेवर इन टच कार्यक्रम के जरिये इन पूर्व सैनिकों के संपर्क में है।

इस अभियान के तहत श्रीनगर में आयोजित कार्यक्रम में कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल एके भट्ट ने बादामी बाग में आयोजित कार्यक्रम में उन वीरों का हौसला बढ़ाया, जो ड्यूटी के दौरान घायल होने के बाद आज चुनौतियों का डटकर मुकाबला कर रहे हैं। उन्होंने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। एके भट्ट ने बताया कि सेना की ओर से अपने वीरों के लिए कई प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान जीओसी ने पूर्व सैनिकों, उनके परिजनों और वीर नारियों को उनके कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूक बनाने के लिए कक्ष का भी उद्घाटन किया।

पूर्व सैनिक रैली में पूर्व सैनिकों के लिए मेडिकल चेकअप, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के स्टाल भी लगाए गए थे। इन स्टालों पर योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर सेना के ब्रांड अंबेसडर सम्मानित किए गए।

घायल सैनिकों के मसले सुनने के साथ ही कोर कमांडर ने दिव्यांग सैनिकों को सुनने और चलने के लिए कई उपकरण भेंट किए। इस मौके पर सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी