BJP की राष्ट्रीय कार्यकरिणी में अब और अधिक बुलंद होगी आवाज, पहली बार जम्मू कश्मीर के आठ नेता

राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने वीरवार को कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें ऊधमपुर-डोडा से सांसद तथा प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह और महिला नेत्री डा. द्रंक्षा अंद्राबी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Fri, 08 Oct 2021 09:51 AM (IST) Updated:Fri, 08 Oct 2021 09:51 AM (IST)
BJP की राष्ट्रीय कार्यकरिणी में अब और अधिक बुलंद होगी आवाज, पहली बार जम्मू कश्मीर के आठ नेता
डा. द्रंक्षा अंद्राबी अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय भारत सरकार की केंद्रीय वक्फ विकास समिति की अध्यक्ष है।

जम्मू, राज्य ब्यूरो : इस बार भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जम्मू-कश्मीर की आवाज पहले की अपेक्षा अधिक बुलंद होगी। पहली बार राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जम्मू-कश्मीर के प्रभारी, सह प्रभारी सहित कुल आठ वरिष्ठ नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी है। कार्यकारिणी में जगह पाने वालों में दो महिला नेता भी शामिल हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने वीरवार को कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें ऊधमपुर-डोडा से सांसद तथा प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह और महिला नेत्री डा. द्रंक्षा अंद्राबी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।

डा. द्रंक्षा अंद्राबी अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय भारत सरकार की केंद्रीय वक्फ विकास समिति की अध्यक्ष है। वह कश्मीर में भाजपा की वरिष्ठ महिला नेता हैं। वहीं डा. नरेंद्र सिंह को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। डा. सिंह पहले भी भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सचिव थे। वह लंबे समय से संगठन के कायों में अहम जिम्मेवारियां संभाल चुके हैं। इसी तरह प्रिया सेठी और गुलाम और गुलाम मोहम्मद मीर को विशेष आमंत्रित सदस्यों में शामिल किया गया है। प्रिया सेठी महबूबा सरकार में शिक्षा राज्यमंत्री सहित कई विभागों की मंत्री रह चुकी हैं।

जम्मू संभाग में महिला नेताओं में प्रिया सेठी वरिष्ठ नेताओं में एक हैं। वहीं कार्यकारिणी के स्थायी सदस्यों में जम्मू-कश्मीर के दो पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता और डा. निर्मल सिंह को जगह दी गई है। कार्यकारिणी में भाजपा ने अपने सभी पूर्व उपमुख्यमंत्रियों को स्थायी सदस्य एक्स आफिशयो बनाया है। इसके अलावा रविंद्र रैना को भी जम्मू-कश्मीर का अध्यक्ष होने के नाते स्थायी सदस्य बनाया गया है। संगठन महामंत्री अशोक कौल को भी स्थायी सदस्य बनाया गया है।

जम्मू-कश्मीर के प्रभारी तरूण चुग और सह प्रभारी आशीष सूद भी स्थायी सदस्यों में शामिल है। सभी प्रदेशों के प्रभारी और सह प्रभारी स्थायी सदस्य बनाए गए हें। तरूण चुग जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के भी प्रभारी है। वहीं कार्यकारिणी में लद्दाख को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। ताशी ग्यालसन को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। पार्टी के लद्दाख से सांसद जामियांग त्सेरिंग नामग्याल को स्थायी सदस्यों में शामिल किया गया है।

chat bot
आपका साथी