Jammu : सेवा ही संगठन अभियान के तहत पांच सौ परिवारों में बांटी खाद्य सामग्री

भाजपा ने गजनसू में पांच सौ परिवारों को खाद्य सामग्री बांटी गई। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट अभिनव शर्मा की अध्यक्षता में यह सामग्री वितरित की गई। इस मौके पर भाजपा जिला ग्रामीण जम्मू के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चिब व मढ़ मंडल के अध्यक्ष भारत भूषण भी मौजूद थे।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 07:08 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 07:08 PM (IST)
Jammu : सेवा ही संगठन अभियान के तहत पांच सौ परिवारों में बांटी खाद्य सामग्री
भाजपा ने गजनसू में पांच सौ परिवारों को खाद्य सामग्री बांटी गई।

जम्मू, जागरण संवाददाता : कोरोना महामारी के बीच भारतीय जनता पार्टी के अभियान सेवा ही संगठन के तहत गजनसू में पांच सौ परिवारों को खाद्य सामग्री बांटी गई। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट अभिनव शर्मा की अध्यक्षता में यह सामग्री वितरित की गई। इस मौके पर भाजपा जिला ग्रामीण जम्मू के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चिब व मढ़ मंडल के अध्यक्ष भारत भूषण भी मौजूद थे। इस दौरान लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए हर नियम का पालन करने की जागरूक भी किया गया।

भाजपा की ओर से जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित करने के बाद एडवोकेट अभिनव शर्मा ने कहा कि कोरोना के चलते कई परिवारों के सामने आर्थिक परेशानी आ गई है। केंद्र सरकार भी इसे भलिभांति समझती है। इसी को देखते हुए पार्टी ने अपनी ओर से ऐसे लोगों की मदद करने के लिए अभियान चलाया है। रोजाना इस अभियान के तहत हजारों परिवारों को मदद दी जा रही है। पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर ऐसे परिवारों को चिन्हित कर रहे हैं जिन तक यह मदद पहुंचाई जा रही है।

ज्ञात रहे कि जब से कोरोना महामारी की दूसरी लहर चली है, तब से भाजपा ने जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए एक अलग से अभियान चला दिया, जिसका नाम दिया गया- सेवा ही संगठन है। इसके तहत कार्यकर्ता जरूरतमंदों की हर तरह से मदद करते हैं। पीड़ित मरीज या उनके परिवार की देखभाल की जिम्मेदारी हो या राशन और भोजन की, सब सहयोग दिया जाता है। रविवार को राशन वितरण के मौके पर वंदना, सरपंच दीपक जलोतरा, जिला महामंत्री प्रमोद ङ्क्षसह, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुषमा देवी व अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी