J&K Weather Update: पहले बारिश ने दी राहत, अब उमस के बीच चिलचिलाती धूप लगी सताने

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार 31 अगस्त तक कुछ स्थनों पर गर्ज के साथ बारिश होती रहेगी। इसके साथ ही उमस भी परेशान करती रहेगी। पिछले 24 घंटों में जम्मू में 26.6 एमएम बारिश हुई।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Sat, 28 Aug 2021 03:01 PM (IST) Updated:Sat, 28 Aug 2021 03:01 PM (IST)
J&K Weather Update: पहले बारिश ने दी राहत, अब उमस के बीच चिलचिलाती धूप लगी सताने
बारिश के बाद मौसम राहत भरा हो गया लेकिन दोपहर होते-होते फिर से चिलचिलाती धूप परेशान करने लगी है।

जम्मू, जागरण संवाददाता : शुष्क मौसम और उमस के बीच चिलचिलाती धूप से बेहाल लोगों ने शनिवार सुबह हुई बारिश के बाद राहत की सांस ली। देर रात को बारिश शुरू हुई और रुक-रुक रात भर बारिश होती रही। बारिश सुबह करीब पांच बजे थम गई। बारिश के बाद मौसम राहत भरा हो गया लेकिन दोपहर होते-होते फिर से चिलचिलाती धूप परेशान करने लगी है।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार 31 अगस्त तक कुछ स्थनों पर गर्ज के साथ बारिश होती रहेगी। इसके साथ ही उमस भी परेशान करती रहेगी। पिछले 24 घंटों में जम्मू में 26.6 एमएम बारिश हुई। बनिहाल में 2.6 एमएम, बटोत में 2.0 एमएम, कटड़ा में सबसे ज्यादा 59.2 एमएम बारिश हुई। भद्रवाह में 8.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। श्रीनगर में 1.2, काजीगुंड में 1.4, पहलगाम में 0.8, कुपवाड़ा में 0.6 कुकरनाग में 10.2, गुलमर्ग में 2.4 एमएम बारिश दर्ज की गई।

बारिश के बाद तापमान में हल्की गिरावट आई है। जम्मू का न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सयिस रहा। श्रीनगर का न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

इस वर्ष मानसून की बारिश सामान्य से कम ही हुई है। मई जून में हल्की बारिश होती रही। मानसून समय से कुछ देरी से पहुंचा। जुलाई के दूसरे सप्ताह में कुछ अच्छी बारिश हुई लेकिन अगस्त में सामान्य से काफी कम बारिश हुई है। अगले तीन दिनों तक दिख रही बारिश की संभावना से किसानों को काफी उम्मीदें हैं। खासकर कंडी क्षेत्र के किसानों को बारिश की बहुत ज्यादा जरूरत है।

कहां     कितना तापमान

जम्मू     34.2 22.7

बनिहाल 31.8 16.2

बटोत    27.9 17.9

कटड़ा   31.7 20.2

भद्रवाह 32.3 18.8

श्रीनगर 33.1 18.2

काजीगुंड 31.5 16.2

पहलगाम 28.0 14.8

कुपवाड़ा 32.8 14.8

कोकरनाग 30.5 14.4

गुलमर्ग 22.8 9.4

तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

chat bot
आपका साथी