Jammu Kashmir : ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए कई विभागों की पहली मेरिट लिस्ट जारी

इस बार ग्रेजुएशन के अंकों के मेरिट पर दाखिले किए गए है। करीब 2500 सीटों के लिए 9 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन भरे थे। जोखिम न उठाते हुए अधिकतर विद्यार्थियों ने तीन से लेकर पांच कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन किया था।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 05:18 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 05:18 PM (IST)
Jammu Kashmir : ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए कई विभागों की पहली मेरिट लिस्ट जारी
डीन प्रो. नरेश पाधा ने कहा पहली ओपन मेरिट सूचियां जारी होने के साथ ही दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई

जम्मू, राज्य ब्यूरो : जम्मू विश्वविद्यालय के पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए अधिकतर विभागों ने मंगलवार को पहली मेरिट लिस्ट जारी की। सबसे अधिक कट ऑफ मेरिट पर्यावरण विज्ञान विषय का 89.15 फीसद रहा। इस बार ग्रेजुएशन के अंकों के मेरिट पर दाखिले किए गए है। करीब 2500 सीटों के लिए 9 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन भरे थे। जोखिम न उठाते हुए अधिकतर विद्यार्थियों ने तीन से लेकर पांच कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन किया था। आज विभागों ने ओपन मेरिट की सूचियां जारी की हैं। उसके बाद आरक्षित वर्ग और अचीवमेंट श्रेणी के लिए सूचियां जारी होगी।

आवेदन करने वाले विद्यार्थी विश्वविद्यालय कैंपस पहुंचे। मेरिट सूचियों में नाम पाने वाले विद्यार्थी काफी उत्साहित नजर आए। कुछ विभागों ने तो सुबह मेरिट सूचियां जारी कर दी थी मगर कई विभागों ने दोपहर को सूचियां जारी की। अकादमिक मामलों के डीन प्रो. नरेश पाधा ने कहा कि पहली ओपन मेरिट सूचियां जारी होने के साथ ही दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। मेरिट सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को तत्काल से फीस भरने के बाद दाखिला दिया जा रहा है। दूसरी मेरिट सूची 11 दिसंबर को जारी की जाएगी। आरक्षित वर्ग की पहली मेरिट सूचियां 16 दिसंबर को जारी हाेगी।

आरक्षित वर्ग की दूसरी मेरिट सूचियां 21 दिसंबर को जारी होगी। अचीवमेंट वर्ग की मेरिट सूचियां 27 दिसंबर को जारी होगी। अचीवमेंट वर्ग की मेरिट सूचियां 31 दिसंबर को जारी होगी। सेल्फ फाइनेंस की सीटों के लिए सूचियां पांच जनवरी 2022 को जारी होगी। सेल्फ फाइनेंस में सीटें उपलब्ध होने पर दस दिसंबर को मेरिट सूचियां जारी होगी। वहीं दूसरी तरफ विश्वविद्यालय में सत्तर फीसद दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद बीस दिसंबर को कक्षाएं लगा दी जाएगी, फिलहाल ऑफलाइन कक्षाएं लगाने की योजना पर काम हो रहा है।

      विषय                 कटआफ प्रतिशत

स्टेटिस्टिक्स          78.03 फिजिक्स               88.15 केमिस्ट्री              86.97 पर्यावरण विज्ञान       89.15 इंग्लिश                 75.88 गणित                   86.7 हयूमन जेनेटिक       81.5 जोलूजी                 87.85 इलेक्ट्रानिक्स         82.06 पीजी डिप्लोमा इन लाइफ लांग लर्निंग     88.18
chat bot
आपका साथी