सांबा जिले में मशरूम क्षेत्र में पहला एफपीओ स्थापित

किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार उन्नत खेती करने पर बल दे रही है। इसके लिए फार्मर्स प्रोडयूसर आर्गनाइजेशन (एफपीओ) बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। एफपीओ के तहत बने संगठन को पंजीकृत कराया जाता है और सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 06:43 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 06:43 AM (IST)
सांबा जिले में मशरूम क्षेत्र में पहला एफपीओ स्थापित
सांबा जिले में मशरूम क्षेत्र में पहला एफपीओ स्थापित

जागरण संवाददाता, जम्मू : किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार उन्नत खेती करने पर बल दे रही है। इसके लिए फार्मर्स प्रोडयूसर आर्गनाइजेशन (एफपीओ) बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। एफपीओ के तहत बने संगठन को पंजीकृत कराया जाता है और सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाता है। इसी तर्ज पर किसान विभिन्न क्षेत्रों में एफपीओ बनाने के प्रयास में है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए मशरूम क्षेत्र में पहला फार्मर्स प्रोडयूसर ग्रुप सांबा क्षेत्र में पंजीकृत हुआ है। यहां पर दो सो किसानों को जोड़ा गया है। समता नाम के इस एफपीओ के 60 सदस्यों को पिछले दिनों सरकार ने प्रशिक्षण देकर किसानों से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया। इससे किसानों को लाभ यह होगा कि वे मिलकर मार्केटिग की राह निकालेंगे। इससे उनकी मशरूम की खेती को भी बल मिलेगा।

समता नाम का यह ग्रुप अब मशरूम उत्पादक किसानों की राह आसान करेगा। जम्मू में मशरूम की खेती का सीजन शुरू हो चुका है और किसान इन दिनों कंपोस्ट बनाने में जुटे हुए हैं। सपता संस्था से जुड़े किसानों का कहना है कि किसान पहले ही तरह की मशरूम की खेती कर रहे हैं लेकिन इस बार खास बात यह है कि वे मार्केटिग का रास्ता मिलकर निकालेंगे। यह इसलिए ताकि सभी किसानों का माल अच्छे दाम पर बिक सके।

स्पान प्रोडक्शन आफिसर अमन ज्योति का कहना है कि इस साल मशरूम की खेती के लिए अच्छा वातावरण है। अधिक से अधिक किसान इस खेती में आ रहे हैं। लेकिन किसान समूह में काम करें तो यह और भी अच्छा है।

किसानों को मजबूत बनाने का संकल्प

संवाद सहयोगी, बिश्नाह : भाजपा किसान मोर्चा मंडल की बैठक पार्टी आफिस में हुई। इसकी अध्यक्षता किसान मोर्चा आरएसपुरा के जिला प्रधान गार सिंह ने की। बैठक में किसान मोर्चा के उप प्रधान सतीश भारती मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। बैठक में किसान समान नीति योजना, फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, एग्रीकल्चर हॉर्टिकल्चर डेरी फिशरी आदि मुद्दों पर चर्चा हुई। गार सिंह ने कहा कि सरकार जल्द ही लोगों को उनका हक देगी। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं को पोलिग बूथ तक ले जाने की बात रखी और साथ ही हर पोलिग बूथ पर बन रही बूथ कमेटी में किसान मोर्चा के कार्यकर्ता के नाम शामिल करवाए। सतीश भारती ने किसानों से आग्रह किया कि हर समस्या का हल किसान मोर्चा ही है। मोर्चा जितना सशक्त होगा, हल उतनी ही जल्दी निकलेगा। सुशील शर्मा, गगन भाटिया (मंडल अध्यक्ष, बिशनाह ) ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। बैठक में नारायण दत्त शर्मा, चौधरी बिशन लाल, धर्मेंद्र कुमार, डीडीसी सदस्य रवि कुमार, अरुण कुमार, मनोहर लाल, राकेश कुमार, कमल चौधरी, बलराज सिंह, चरणजीत सैनी आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी