Jammu Kashmir: बावे वाली माता मंदिर में महिला कांस्टेबल ने बुजुर्ग महिला को रायफल के बट से पीटा, बाजू की हड्डी टूटी, सिर पर टांके लगे

ऐतिहासिक काली माता मंदिर बाहू फोर्ट में माथा टेकने आई मां-बेटी को वहां तैनात महिला पुलिसकर्मी ने बुरी तरह से पीट डाला। महिला पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग महिला को रायफल के पीछले हिस्से से सिर पर कई वार किए। हमले में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 09:16 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 09:16 PM (IST)
Jammu Kashmir: बावे वाली माता मंदिर में महिला कांस्टेबल ने बुजुर्ग महिला को रायफल के बट से पीटा, बाजू की हड्डी टूटी, सिर पर टांके लगे
बावे वाली माता मंदिर में शुक्रवार को माथा टेकने आई मां-बेटी को वहां तैनात महिला पुलिसकर्मी ने पीट डाला।

जम्मू, जागरण संवाददाता : शहर के ऐतिहासिक काली माता मंदिर बाहू फोर्ट में शुक्रवार को माथा टेकने आई मां-बेटी को वहां तैनात महिला पुलिसकर्मी ने बुरी तरह से पीट डाला। आरोप है कि महिला पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग महिला को रायफल के पिछले हिस्से (बट) से सिर पर कई वार किए। हमले में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर टांगे लगे और बाजू की हड्डी टूट गई। एसएसपी श्रीधर पाटिल ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। एसएसपी का कहना है कि पुलिस पीड़ित पक्ष के अलावा मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी खंगाल रही है। दोषी पाए जाने पर पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

घटना में घायल बुजुर्ग महिला शक्ति देवी ने बताया कि वह अपनी बेटी शगुन के साथ माता काली मंदिर में माथा टेकने गई थी। वह स्वयं श्रद्धालुओं की कतार में मंदिर में दर्शन करने के लिए चली गई। उनकी बेटी शगुन ने मंदिर में दर्शन करने नहीं जाना था। इसके लिए उसने दर्शन कर वापस लौटने वाले श्रद्धालुओं के मार्ग से जाकर बाहर से मत्था टकेने की इजाजत वहां तैनात पुलिस कर्मी से ली। शगुन जैसे ही उस मार्ग से जाने लगी तो वहां तैनात महिला कांस्टेबल राजकुमारी ने शगुन को रोक लिया। महिला कांस्टेबल उससे गाली-गलौज करने लगी। शगुन ने उसे बताया भी पुलिस कर्मी ने उसे इस मार्ग से जाकर मंदिर के बाहर से मात्था टेकने की इजाजत दी है।

महिला कांस्टेबल ने शगुन की एक नहीं सुनी और उससे गाली-गलोच करने लगी। शक्ति गुप्ता को जब इस बात का पता चला तो वह भी अपनी बेटी के समर्थन में आ गई। दोनों में कहासुनी होने के बाद महिला कांस्टेबल ने रायफल के हत्थे से महिला पर वार करने शुरू कर दिए। इतना ही नहीं महिला कांस्टेबल ने शक्ति गुप्ता और उनकी बेटी शगुन को गोली मारने की धमकी भी दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मां बेटी को मंदिर से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।

chat bot
आपका साथी