Jammu Crime News: डिग्याना आश्रम क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला तीन बच्चों का पिता

रघुबीर सिंह पुत्र शंकर सिंह मूलता निवासी रियासी इन दिनों डिग्याना में रह रहा है कि दोनों बेटियों ट्यूशन पढ़ कर वापस लौटी। घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। उन्होंने कमरे में अंदर जा कर देखा तो उनके पिता का शव छत पर फंदे से लटक रहा था।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 05:44 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 05:44 PM (IST)
Jammu Crime News: डिग्याना आश्रम क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला तीन बच्चों का पिता
मृतक रघुबीर सिंह गंग्याल औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्टरी में काम करता था।

जम्मू, जागरण संवाददाता । गांधी नगर के डिग्याना आश्रम क्षेत्र में रहने वाले तीन बच्चों के पिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर पर फंदे से लटकता हुआ पाया गया। रस्सी का फंदा छत पर लगे पंखे के हूक से लगा हुआ था। मौत किन परिस्थितियों में और किस प्रकार से हुई का पता लगाने के लिए गांधी नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी अस्पताल के मुर्दा घर में रखवा दिया गया है। मृतक गंग्याल औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्टरी में काम करता था।

बुधवार दोपहर तीन बजे के करीब रघुबीर सिंह पुत्र शंकर सिंह मूलता निवासी रियासी इन दिनों डिग्याना में रह रहा है कि दोनों बेटियों ट्यूशन पढ़ कर वापस लौटी। घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। उन्होंने कमरे में अंदर जा कर देखा तो उनके पिता का शव छत पर फंदे से लटक रहा था। हादसे के समय रघुबीर सिंह की पत्नी अपने घर रियासी गई हुई थी। बच्चियों की चीख पुकार सुन कर आस पड़ोस में रहने वाले लोग मौके पर पहुंच गए। डिग्याना पुलिस को भी हादसे की सूचना दी गई। घटना स्थल से सबूतों को जुटाने के बाद पुलिस ने मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी।

कुछ दिन पूर्व घर से लापता हो गया था रघुबीर

डिग्याना पुलिस ने बताया कि रघुबीर सिंह बीते दो माह भी घर से लापता हो गया था। उसकी पत्नी ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। करीब पंद्रह दिन तक लापता रहने के बाद रघुबीर सिंह को खोज लिया गया था। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि रघुबीर सिंह तनाव ग्रस्त होंगे।  

chat bot
आपका साथी