कृषि विधेयक किसानों के हित में नहीं : तहरीक-ए-किसान

जम्मू कश्मीर किसान-ए-तहरीक ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। किसानों के उपर व्यापारियों को बैठाकर किसानों के साथ धोखा किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 01:35 AM (IST) Updated:Wed, 23 Sep 2020 01:35 AM (IST)
कृषि विधेयक किसानों के हित में नहीं : तहरीक-ए-किसान
कृषि विधेयक किसानों के हित में नहीं : तहरीक-ए-किसान

जागरण संवाददाता, जम्मू : जम्मू कश्मीर किसान-ए-तहरीक ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। किसानों के उपर व्यापारियों को बैठाकर किसानों के साथ धोखा किया गया है। किसान-ए-तहरीक के प्रदेश अध्यक्ष किशोर कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार ने हाल ही में दो कृषि विधेयक पारित कराए। हालांकि, इस विधेयक में सरकार का तर्क यह है कि किसान सशक्त होंगे। लेकिन जब मंडियों में व्यापारी बैठ गए तो किसानों को हक कैसे मिल सकता है। सरकार स्पष्ट करे कि क्या यह व्यापारी किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य देंगे। लेकिन सच है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य यह व्यापारी नहीं दे सकते। इससे किसानों को नुकसान होगा। किशोर कुमार ने कहा कि इस विधेयक के विरोध में 25 सितंबर को जम्मू कश्मीर किसान-ए-तहरीक जम्मू क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। क्योंकि यह काला कानून है और इसे वापस लेना ही होगा। अगर केंद्र सरकार किसानों के लिए बहुत ही कुछ करना चाहती है तो फिर स्वामी नाथन की रिपोर्ट को क्यों नहीं लागू करती, जिसमें किसानों के हक की सारी बातें शामिल हैं। किशोर कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के खिलाफ जो कदम उठाए हैं, उसका चारों ओर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है।

chat bot
आपका साथी