Jammu : कंबाइन मशीन से धान की फसल समेटने में जुटे किसान

किसान मोहिंद्र लाल ने खेतीबाड़ी के लिए नई कंबाइन मशीन लाई जिसका मुहूर्त वीरवार विधिपूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ किसान सतीश शर्मा ने किया और धान की फसल की कटाई शुरू कर दी। किसान मोहिंद्र पाल ने कहा कि अब बिश्नाह क्षेत्र के किसानों को भटकने की जरूरत नहीं है।

By Edited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 07:00 AM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 07:17 AM (IST)
Jammu : कंबाइन मशीन से धान की फसल समेटने में जुटे किसान
अब अपनी कंबाइन होने की वजह से हमें काफी राहत मिलेगी।

संवाद सहयोगी, बिश्नाह: क्षेत्र में कंबाइन मशीन से धान की फसल को समेटने का काम शुरू हो चुका है। इसका मुहूर्त रामनवमी के दिन बिश्नाह में किया गया। पहले जब भी किसानों की फसल पकती थी, चाहे धान की हो या गेहूं की, तो बाहरी राज्यों के श्रमिकों का इंतजार करना पड़ता था।

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से आने वाली कंबाइन मशीनों का भी क्षेत्र के किसानों को इंतजार करना पड़ता था। कई बार इस चक्कर में किसानों की पकी हुई फसल झड़ने लगती थी। इससे उनको भारी नुकसान होता था। अब बिश्नाह के ही किसान मोहिंद्र लाल ने खेतीबाड़ी के लिए नई कंबाइन मशीन लाई, जिसका मुहूर्त वीरवार विधिपूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ किसान सतीश शर्मा ने किया और धान की फसल की कटाई शुरू कर दी। किसान मोहिंद्र पाल ने कहा कि अब बिश्नाह क्षेत्र के किसानों को भटकने की जरूरत नहीं है। ना ही पंजाब-हरियाणा पर निर्भर रहने की जरूरत है। अब हम खुद अपने क्षेत्र की फसल समेटने में किसानों की मदद करेंगे।

वहीं, अन्य किसानों ने भी कहा कि अब अपनी कंबाइन होने की वजह से हमें काफी राहत मिलेगी। जब चाहे तब इससे अपनी फसल समेट सकते हैं। इस मौके पर किसान महेंद्र पाल, किसान संदीप सिंह, किसान अशोक कुमार, किसान श्यामलाल सहित कई लोग मौजूद थे। भाजपा उपाध्यक्ष ने गांवों का दौरा कर सुनीं लोगों की समस्याएं संवाद सहयोगी, खौड़ : भाजपा उपाध्यक्ष शामलाल शर्मा ने ब्लाक के गांव इंद्री, सैलावली, प्लावाला का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। प्लांवाला में बन रही गौशाला का भी निरीक्षण किया।

छंब के सीमावर्ती क्षेत्र सैलावाली ठंगर में शाम लाल शर्मा ने लाल ट्रेडर टाइल्स शोरूम का उद्घाटन किया और शोरूम के मालिक खंड विकास परिषद समोआ के अध्यक्ष परवीन शर्मा को शुभकामनाएं दी। इस उपलक्ष्य पर सरपंच विजय ¨सह, सरपंच बहादुर ¨सह, सरपंच अनुराधा, निक्कू राम, नरपत राय शर्मा, रामलाल, कप्तान सतपाल, जिया लाल, मूलराज, पुल्ला राम आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी