आमदनी नहीं बढ़ने पर फूटा किसानों का गुस्सा

संवाद सहयोगी आरएसपुरा सीमावर्ती गांव बड़याल ब्राह्मणा देरियां के किसानों ने फसल का उचित

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 08:04 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 08:04 AM (IST)
आमदनी नहीं बढ़ने पर फूटा किसानों का गुस्सा
आमदनी नहीं बढ़ने पर फूटा किसानों का गुस्सा

संवाद सहयोगी, आरएसपुरा : सीमावर्ती गांव बड़याल ब्राह्मणा, देरियां के किसानों ने फसल का उचित दाम नहीं मिलने पर शुक्रवार को कांग्रेस नेता चौधरी मोहन सिंह के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मोहन सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने हाल ही में जो तीन कृषि बिल पास किए हैं, वे किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बना देंगे। सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने का वादा करती है, दूसरी तरफ उसने छोटी बासमती के जो दाम तय किए गए हैं, वे काफी कम हैं। इससे किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। भाजपा सरकार ने किसानों की आमदनी बढ़ाने के बजाय उसे घटाने का काम किया है। ऐसे में खेती करना किसानों के लिए अब घाटे का सौदा साबित हो रही है।

उन्होंने कहा कि खाद, बीज व डीजल के दामों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है, जिसके लिए केंद्र सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं जो किसानों की बेहतरी के लिए काम नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि अगर कोई किसान ट्रैक्टर ट्राली लेकर सड़कों पर आता है तो उसे पुलिस महकमे द्वारा परेशान किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द किसानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया तो कांग्रेस पार्टी किसानों को लेकर सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएगी। इस अवसर पर किसानों ने कहा कि उन्हें अपनी फसल का सही दाम नहीं मिल पा रहा है जिस कारण उनके लिए खेती करना अब घाटे का सौदा साबित हो रहा है। किसानों ने कहा कि अगर जल्द से जल्द सरकार ने किसान विरोधी नीतियों बंद नहीं की तो किसान सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी