Jammu Kashmir Weather: कारगिल का तापमान -20.4 तक लुढ़का, सोमवार से फिर बारिश-बर्फबारी के आसार

कश्मीर में ठंड का प्रकोप जारी है। पूरे कश्मीर संभाग में न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है। वहीं भद्रवाह में भी न्यूनतम तापमान -2.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जम्मू संभाग के बनिहाल बटोत भद्रवाह पुंछ राजौरी बनी बसौहली आदि क्षेत्रों में ठंड अपना विकराल रूप धारण किए हुए है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Sat, 02 Jan 2021 12:53 PM (IST) Updated:Sat, 02 Jan 2021 01:03 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather: कारगिल का तापमान -20.4 तक लुढ़का, सोमवार से फिर बारिश-बर्फबारी के आसार
4 जनवरी से जम्मू संभाग में जबकि पांच को कश्मीर में बर्फ और बारिश होगी। फोटो: आइएएनएस

जम्मू, जागरण संवाददाता: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शीतलहर का प्रकोप जारी है। तापमान गिरने का सिलसिला लगातार बना हुआ है। कारगिल में इस मौसम की सबसे ठंडी रात गुजरी। यहां न्यूनतम तापमान लुढ़क कर -20.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। कश्मीर में भी शुक्रवार को निकली धूप के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शीतलहर के बीच घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।

दिन में जम्मू में धूप निकली हुई लेकिन शीतलहर के बीच धूप सेकने जैसा लुत्फ उठाना संभव नहीं है। जिसके चलते अधिकतर क्षेत्रों में लाेग अलावा जलाकर बैठे हुए हैं। घरों में भी लोगों ने ठंड से बचने के उचित प्रबंध कर रखे हैं। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में तो जनजीवन थम सा गया है। लद्दाख में न्यूनतम तापमान करीब महीने भर से माइनस में चल रहा है। अब अधिकतम तापमान भी जमाब बिंदु के नीचे ही चल रहा है। लेह का न्यूनतम तापमान -15.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान -3.8 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल का अधिकतम तापमान -20.4 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान -5.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

कश्मीर में भी ठंड का प्रकोप जारी है। पूरे कश्मीर संभाग में न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है। वहीं भद्रवाह में भी न्यूनतम तापमान -2.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जम्मू संभाग के बनिहाल, बटोत, भद्रवाह, पुंछ, राजौरी, बनी बसौहली आदि क्षेत्रों में ठंड अपना विकराल रूप धारण किए हुए है।

माैसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी अनुसार सोमवार से उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी तो निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ का जो दबाव बन रहा है उसे देखते हुए 4 जनवरी से जम्मू संभाग में जबकि पांच को कश्मीर में बर्फ और बारिश होगी। दिन में धूप रहने की उम्मीद है।

शहर अधिकतम न्यूनतम

जम्मू 18.0 5.5

बनिहाल 14.2 -1.2

बटाेत 13.5 0.5

कटड़ा 17.6 5.2

भद्रवाह 11.7 -2.1

श्रीनगर 8.8 -5.9

काजीगुंड 7.9 -6.1

पहलगाम 5.1 -8.4

कुपवाडा 9.3 -6.1

कुकरनाग 5.9 -6.4

गुलमर्ग 3.0 -7.5

लेह -3.8 -15.6

कारगिल -5.5 -20.4

chat bot
आपका साथी