Jammu : घरेलू कलह में पूर्व सैनिक ने पत्नी और दो बच्चों को खिला दिया जहर

नंदपुर टिब्बा में करीब दो बजे एक पूर्व सैनिक ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को धोखे से जहर खिलाकर मार डालने की कोशिश की। समय रहते आसपास के लोगों को पता चल गया तो पुलिस को सूचित किया गया। महिला और दोनों बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Tue, 29 Jun 2021 05:44 PM (IST) Updated:Tue, 29 Jun 2021 05:44 PM (IST)
Jammu : घरेलू कलह में पूर्व सैनिक ने पत्नी और दो बच्चों को खिला दिया जहर
एक पूर्व सैनिक ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को धोखे से जहर खिलाकर मार डालने की कोशिश की।

बिश्नाह, संवाद सहयोगी : बिश्नाह तहसील के गांव नंदपुर टिब्बा में मंगलवार दोपहर बाद करीब दो बजे एक पूर्व सैनिक ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को धोखे से जहर खिलाकर मार डालने की कोशिश की। समय रहते आसपास के लोगों को पता चल गया तो पुलिस को सूचित किया गया। महिला और दोनों बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। महिला की हालत अभी गंभीर है, जबकि दोनों बच्चे खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने आरोपित पूर्व सैनिक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद करीब दो बजे बिश्नाह थाने में किसी ने फोन कर बताया कि गांव नंदपुर टिब्बा निवासी पूर्व सैनिक राकेश कुमार ने अपनी पत्नी लवली कुमारी (40) और दो बच्चों निधि लखोत्रा (10) और उपभान लखोत्रा (12) को जहरीला पदार्थ खिला दिया है। सभी घर में तड़प रहे हैं। इतना सुनते ही थाना प्रभारी जोगिदर सिंह ने तुरंत अस्पताल को सूचित कर एक एंबुलेंस गांव जने को कहा। एंबुलेंस आते ही तीनों को बिश्नाह अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में लवली देवी की हालत गंभीर है, जबकि दोनों बच्चे सुरक्षित हैं। आरोपित पूर्व सैनिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अस्पताल में पत्रकारों से बात करते हुए सैनिक की पत्नी लवली कुमारी ने बताया कि उसके पति राकेश कुमार अक्सर घर मे लड़ाई-झगड़ा करता है। मंगलवार को उसने पहले घर में उपमा बनाया। उपमा में जहर डाल दिया और पूरे परिवार को खिला दिया। खुद शराब के नशे में सबको मारने की धमकियां दे रहा है। वह बार-बार यही कह रहा था कि पूरे परिवार को मार दूंगा और खुद भी मर जाऊंगा। थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह चिब ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी