Jammu : सरकार की गलत नीतियों से हर वर्ग परेशान : भल्ला

केंद्र सरकार ने जम्मू के व्यापारी वर्ग को भी बर्बाद करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है। सरकार ने जम्मू संभाग में सौ के करीब रिलायंस स्टोर खोलने का फैसला लिया है उससे छोटा व्यापारी तथा दुकानदार लगभग समाप्त हो जाएगा।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 07:40 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 07:40 PM (IST)
Jammu : सरकार की गलत नीतियों से हर वर्ग परेशान : भल्ला
भल्ला ने आरोप लगाया कि सरकार अपने कुछ लोगों को खुश करने के लिए इस तरह के फैसले ले रही

आरएसपुरा, संवाद सहयोगी : पूर्व मंत्री तथा कांग्रेस के प्रदेश उपप्रधान रमन भल्ला ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश का हर वर्ग परेशान है। किसान, व्यापारी से लेकर आम जनता में त्राहि-त्राहि है। केंद्र सरकार ने जम्मू के व्यापारी वर्ग को भी बर्बाद करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है। सरकार ने जम्मू संभाग में सौ के करीब रिलायंस स्टोर खोलने का फैसला लिया है, उससे छोटा व्यापारी तथा दुकानदार लगभग समाप्त हो जाएगा।

क्षेत्र के गांव कदयाल में हुई जनसभा को संबोधित करते हुए भल्ला ने आरोप लगाया कि सरकार अपने कुछ लोगों को खुश करने के लिए इस तरह के फैसले ले रही है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है। जम्मू कश्मीर में अगली सरकार कांग्रेस पार्टी ही अपने दम पर बनाएगी।

उन्होंने सुचेतगढ़ की जनता से अपील की कि वह जम्मू कश्मीर में कांग्रेस की सरकार बनाने में अपना सहयोग दें और यहां से कांग्रेस पार्टी का विधायक चुनकर विधानसभा में भेजें। उन्होंने कहा कि अगर जम्मू कश्मीर में कांग्रेस पार्टी की सरकार आती है तो भाजपा सरकार की जनता विरोधी नीतियों को खत्म किया जाएगा और लोगों को राहत प्रदान की जाएगी।

जिला ग्रामीण उप प्रधान चौधरी मोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई जनसभा में जिला ग्रामीण प्रधान ठाकुर हरि सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है। पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। इतना ही नहीं सरकार सरकारी संपत्ति को भी नीलाम करने में जुटी हुई है। इसके विरोध में कांग्रेस द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन भी किए जा रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी जिला ग्रामीण उप प्रधान चौधरी मोहन सिंह ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया और कहा कि आने वाले दिनों में भी इस तरह की जनसभा का आयोजन कर पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर कुछ लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए, जिनका पार्टी नेताओं ने स्वागत किया। जनसभा के दौरान कांग्रेस पार्टी के एससी मोर्चा के प्रधान करण भगत, सरपंच रविंद्र सिंह, सरदार ध्यान सिंह, सरपंच हरबंस लाल, कुलदीप कुमार, सरपंच फतेह चांद, अमृत वाली भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी