Jammu : जम्मू नगर निगम की ड्राइवर-क्लीनर यूनियन के चुनाव की हुई घोषणा

सिर्फ ड्राइवर व क्लीनर ही इस चुनाव में भाग ले सकेंगे। मंगलवार को यूनियन के चेयरमैन स. अत्तर सिंह ने कहा कि नगर निगम प्रशासन को सूचित करने के साथ चुनावों की तारीख निर्धारित कर दी गई है।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 08:58 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 08:58 PM (IST)
Jammu : जम्मू नगर निगम की ड्राइवर-क्लीनर यूनियन के चुनाव की हुई घोषणा
जम्मू नगर निगम की ड्राइवर-क्लीनर यूनियन के चुनाव की घोषणा हो गई है।

जम्मू, जागरण संवाददाता : जम्मू नगर निगम की ड्राइवर-क्लीनर यूनियन के चुनाव की घोषणा हो गई है। 10 अगस्त को चुनाव होना है। इसके लिए 6 अगस्त को नामांकन भरा जा सकेगा। सिर्फ ड्राइवर व क्लीनर ही इस चुनाव में भाग ले सकेंगे। मंगलवार को यूनियन के चेयरमैन स. अत्तर सिंह ने कहा कि नगर निगम प्रशासन को सूचित करने के साथ चुनावों की तारीख निर्धारित कर दी गई है। टाउन हाल में सुबह 10 बजे से चुनाव शुरू होंगे और तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे।

उसके साथ ही वोटों की गिनती कर विजयी प्रधान को घोषणा कर दी जाएगी। 6 अगस्त को इसके लिए सुबह 10 से 1 बजे तक नामांकन भरा जा सकेगा। नगर निगम के ड्राइवर अथवा क्लीनर ही इसमें भाग ले सकते हैं। अत्तर सिंह ने कहा कि प्रधान पद के लिए होने वाले चुनाव में वही भाग ले सकता है जिसने पहले कोई भी चुनाव न लड़ा हो। इसके अलावा प्रत्याशी को यूनियन के नियम पता होने चाहिए। उनके नियमों का पालन अनिवार्य है। चुनाव के दौरान स्थायी ड्राइवर व क्लीनर, कंट्रेक्चुअल ड्राइवर, प्रभारी ड्राइवर व कौशल ड्राइवर वोट कर सकेंगे।

यूनियन का कार्यकाल 2 जनवरी, 2021 को समाप्त हुआ था। इससे पहले गुलजार मसीह को 2019 में यूनियन के प्रधान चुना गया था। उससे 2017 में मोहम्मद युनूस इस यूनियन के प्रधान रहे। कोरोना महामारी के चलते बने हालात के मद्देनजर यह चुनाव जनवरी से ही टलते आ रहे थे। अब यूनियन ने सर्वसम्मति से 10 अगस्त को चुनाव करवाने का फैसला लिया है। टाउन हाल में यह चुनाव करवाए जाएंगे। जम्मू नगर निगम की सिविक सफाई कर्मचारी यूनियन के चुनाव भी टलते आ रहे हैं। कोरोना महामारी के चलते निगम में यूनियनों के चुनावों को लेकर हालात विकट ही बने हुए हैं।

chat bot
आपका साथी