तेजधार हथियार से हमले में बुजुर्ग महिला लहूलुहान

झज्जर कोटली थानातंर्गत सैली डंसाल इलाके में संपत्ति विवाद में कुछ लोगों ने एक बुजुर्ग महिला पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे उपचार के लिए जीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 08:00 AM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 08:00 AM (IST)
तेजधार हथियार से हमले में बुजुर्ग महिला लहूलुहान
तेजधार हथियार से हमले में बुजुर्ग महिला लहूलुहान

जागरण संवाददाता, जम्मू : झज्जर कोटली थानातंर्गत सैली डंसाल इलाके में संपत्ति विवाद में कुछ लोगों ने एक बुजुर्ग महिला पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए जीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डंसाल निवासी आरोपित अरशद अली के विरुद्ध झज्जर कोटली पुलिस थाने में हत्या के प्रयास और तेजधार हथियार से हमला करने का मामला दर्ज किया गया है।

बुजुर्ग महिला पर हमले की यह वारदात बुधवार दोपहर की है। 56 वर्षीय नजीरा बीबी पत्नी अब्दुल गनी अपने खेत में काम कर लौट रही थी। इस दौरान अरशद अली ने अपने कुछ साथियों के साथ मिल कर महिला का रास्ता रोक लिया। आरोपितों ने महिला से पहले गालीगलौज की और इसके बाद उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। एक आरोपित ने इस दौरान तेजधार हथियार निकालकर महिला की हत्या करने के मकसद से उस पर वार किया। इस हमले में महिला के सिर में गंभीर चोट आई और लहूलुहान हो गई। उसे वहां तड़पता छोड़कर हमलावर फरार हो गए। महिला को उसके परिवार वाले डंसाल अस्पताल में ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को विशेष उपचार के लिए जीएमसी में रेफर कर दिया। एसडीपीओ दोमाना परोपकार सिंह का कहना है कि हमले के बाद से आरोपित फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को रवाना किया गया है। महिला की हालत बयान देने योग्य नहीं है। सबूत के आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ भी की है। वह आरोपितों के जानने वालों पर निगाह रख रही है।

chat bot
आपका साथी