Bishnah में शिविर लगाकर ई-श्रम कार्ड बनाए गए, कार्ड के फायदे से श्रमिको अवगत कराया

वार्ड नंबर 13 के पार्षद जय भारती की पहल से यह शिविर लगाया गया। यहां सभी श्रमिकों के ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए घर-घर जाकर लोगों को जागृत किया। इस जागरूकता शिविर में पार्षद ने खुद लोगों को घरों से बुलाकर इस ई-श्रम कार्ड के बारे में अवगत कराया गया।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 06:24 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 06:24 PM (IST)
Bishnah में शिविर लगाकर ई-श्रम कार्ड बनाए गए, कार्ड के फायदे से श्रमिको अवगत कराया
शिविर में लगभग 130 के आस-पास ई-श्रम कार्ड बनाकर जनता को सौंपे।

बिश्नाह, संवाद सहयोगी : बिश्नाह कस्बे सोमवार को एक जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को श्रम कार्ड बांटे गए। इस दौरान लोगों को श्रम कार्ड के फायदे भी बताए गए। श्रमिकों को जगारूक किया गया कि उनके लिए श्रमकार्ड क्यों जरूरी है। वार्ड नंबर 13 के पार्षद जय भारती की पहल से यह शिविर लगाया गया। यहां सभी श्रमिकों के ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए घर-घर जाकर लोगों को जागृत किया। इस जागरूकता शिविर में पार्षद ने खुद लोगों को घरों से बुलाकर इस ई-श्रम कार्ड के बारे में अवगत कराया गया।

जयभारती ने कहा कि जिस किसी भी ई-श्रम कार्ड होता है, वह रजिस्टर्ड हो जाता है। भगवान ना करे कभी उसके साथ कुछ हादसा हो जाए। उन्होंने कहा कि कई बार ज्यादा हार्डवर्क करते हुए कोई अपंग हो जाए तो उसे प्रशासन की तरफ से भी सहायता मिलती है और इसकी जवाबदारी भी प्रशासन की रहती है। वार्ड नंबर 13 में ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाया है, जिसमें लगभग 130 के आस-पास ई-श्रम कार्ड बनाकर जनता को सौंपे।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए लिए दाएं-बाएं भटकते हैं। जैसे अरनिया का एक व्यक्ति बार-बार ई-श्रम कार्ड बनाने में जब असफल रहा तो उसने लेबर कमिश्नर कार्यालय के बाहर आत्महत्या कर ली थी। इसलिए उन्होंने सोचा कि ग्रामीण लोगों की मदद के लिए क्यों ना वार्ड में ही ई-श्रम कार्ड बनाने का शिविर लगाया जाए। उसी के तहत यह शिवर लगाया गया। उन्होंने लोगों को घर-घर जाकर कार्ड बांटे भी हैं और कहा कि प्रसन्नता है कि यह ई-श्रम कार्ड बनाने का शिविर कामयाब रहा। इस मौके पर जय भारती के अलावा शक्ति भारती, त्रिलोक मोटन व कई लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी