Jammu : विक्रम चौक पर यात्री वाहन से नशे की खेप बरामद, चालक गिरफ्तार

रविवार की सुबह बेलीचराना मार्ग से विक्रम चौक पर पहुंचे एक यात्री वाहन जेके02एएस-7202 को पुलिसकर्मियों ने जांच के लिए रोका। चालक की बातों पर संदेह होने के चलते पुलिस कर्मियों ने वाहन की तलाशी लेनी शुरू कर दी।एक सीट के नीचे से पुलिस कर्मी को एक बोरी बरामद हुई।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 03:17 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 03:17 PM (IST)
Jammu : विक्रम चौक पर यात्री वाहन से नशे की खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
यात्र वाहन से भुक्की बरामद होने से पर रियासी के रहने वाले चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

जम्मू, जागरण संवाददाता : शहर के विक्रम चौक इलाके में पुलिस ने एक यात्री वाहन से मादक पदार्थ भुक्की को बरामद किया। पुलिस ने यात्री वाहन के चालक रियासी जिले के मोहम्मद रफी को गिरफ्तार कर लिया। उसके वाहन से 22.5 किलो भुक्की बरामद हुई। आरोपी से पूछताछ की जा रही है की जा रहा है कि नशे की इस खेप को वह कहां से लेकर आया और कहां लेकर जा रहा था। घटना के समय वाहन में केवल उसका चालक ही सवार था। गांधी नगर पुलिस थाने में आरोपित चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

रविवार की सुबह बेलीचराना मार्ग से विक्रम चौक पर पहुंचे एक यात्री वाहन जेके02एएस-7202 को पुलिसकर्मियों ने जांच के लिए रोका। वाहन चालक ने पुलिस कर्मियों को बताया कि वह जम्मू बस स्टैंड में यात्रियों को लेकर कश्मीर की ओर जाने वाला है। उसका वाहन खाली है। चालक की बातों पर संदेह होने के चलते पुलिस कर्मियों ने वाहन की तलाशी लेनी शुरू कर दी। इस दौरान एक सीट के नीचे से पुलिस कर्मी को एक बोरी बरामद हुई। बोरी को जब खोला तो उसके अंदर भुक्की पड़ी हुई थी।

वाहन से भुक्की बरामद होते देख चालक से वहां से भागने की कोशिश की। नाके पर सतर्क जवानों ने चालक को भागने नहीं दिया। वाहन को जब्त कर चालक को पूछताछ के लिए सीधे वेयर हाउस पुलिस चौकी में ले जाया गया। जब्त भुक्की का मजिस्ट्रेट के सामने वजन किया गया। पुलिस का मानना है कि वाहन चालक अपने साथ नशे की इस खेप को कश्मीर से लेकर आया था। भुक्की को उसने जम्मू में किसे सौंपना था के बारे में पुलिस पता लगा रही है।

chat bot
आपका साथी