DRDO ने शुरू किया जम्मू के भगवती नगर में Covid अस्पताल का निर्माण कार्य, इन स्वास्थ्य सुविधाओं से होगा लैस

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में डिफेंस रिसर्च और डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) ने कश्मीर के बाद जम्मू में भी 500 बिस्तरों की क्षमता वाले कोविड अस्पताल को तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। अस्पताल जम्मू के भगवती नगर में बनाया जा रहा है।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 08:02 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 08:02 PM (IST)
DRDO ने शुरू किया जम्मू के भगवती नगर में Covid अस्पताल का निर्माण कार्य, इन स्वास्थ्य सुविधाओं से होगा लैस
इस अस्पताल के निर्माण से 500 अतिरिक्त विस्तरों की क्षमता हो जाएगी।

जम्मू, राज्य ब्यूरो । केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में डिफेंस रिसर्च और डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) ने कश्मीर के बाद जम्मू में भी 500 बिस्तरों की क्षमता वाले कोविड अस्पताल को तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। अस्पताल जम्मू के भगवती नगर में बनाया जा रहा है।

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला के निर्देशों के बाद यह अस्पताल बनाए जा रहे हैं। कश्मीर संभाग में रेशीपोरा बड़गाम में अस्पताल बनाया जा रहा। वहीं जम्मू में तीन दिन पूर्व ही भगवती नगर में अस्पताल बनाने के लिए जगह का चयन किया गया था। शुक्रवार को अस्पताल का काम शुरू हो गया। इस अस्पताल का निर्माण कार्य दो सप्ताह के भीतर पूरा होने की उम्मीद है। अच्छी बात यह है कि अस्पताल में आइसोलेशल बेड के अलावा ऑक्सीजन की व्यवस्था करने का प्रावधान है।

500 में से 125 आइसीयू के विस्तर बनाए जाएंगे

500 में से 125 आइसीयू के विस्तर बनाए जाएंगे। इस समय जम्मू में सबसे बड़ी दिक्कत मरीजों को आइसीयू में बिस्तर न मिलने की है। अभी जिस प्रकार की विशेषज्ञ आशंका जता रहे हैं तो कोरोना मरीजों की संख्या अभी लगातार बढ़ेगी। इसे देखते हुए इस अस्पताल के निर्माण से 500 अतिरिक्त विस्तरों की क्षमता हो जाएगी। अभी तक सिर्फ मेडिकल कॉलेज जम्मू में सबसे अधिक कोविड के मरीजों के लिए 410 बिस्तर रखे गए हैं।प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने भी जम्मू के भगवती नगर में कोविड अस्पताल बनने की जानकारी सांझा की है।

chat bot
आपका साथी