पुलवामा जिला से दर्जनों कश्मीरी युवा शिव सेना में शामिल हुए, पार्टी नेताओं ने किया स्वागत

पार्टी कार्यालय जम्मू में आयोजित एक प्रभावशाली कार्यक्रम में जम्मू- कश्मीर इकाई के अध्यक्ष मनीश साहनी की उपस्थिति में कश्मीर के पुलवामा जिले से दर्जनों लोग शिवसेना में शामिल हुए। कश्मीर संभाग के पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष गुलाम रसूल लोन ने शिव बंधन के साथ नए लोगों का स्वागत किया।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 07:34 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 07:34 PM (IST)
पुलवामा जिला से दर्जनों कश्मीरी युवा शिव सेना में शामिल हुए, पार्टी नेताओं ने किया स्वागत
साहनी ने नए इन कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत किया।

जम्मू, जागरण संवाददाता । शिव सेना ठाकरे की जम्मू कश्मीर इकाई अपनी पार्टी के फैलाव में जुटी हुई है। पार्टी की नीतियों और कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा समेत क्षेत्रीय दलों के दर्जनों लाेग शिवसेना में शामिल हो गई। इनमें कई लोग कश्मीर घाटी से संबंध रखते हैं।

पार्टी कार्यालय जम्मू में आयोजित एक प्रभावशाली कार्यक्रम में जम्मू- कश्मीर इकाई के अध्यक्ष मनीश साहनी की उपस्थिति में कश्मीर के पुलवामा जिले से दर्जनों लोग शिवसेना में शामिल हुए। कश्मीर संभाग के पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष गुलाम रसूल लोन ने शिव बंधन के साथ नए लोगों का स्वागत किया। कश्मीर के पुलवामा जिले के आलमदीन गोजर, अब्दुल राशिद, फैयाज अहमद, फारूक अहमद, मोहम्मद हमजा खान और कई अन्य लोग ने शिवसेना का दामन थाम लिया। साहनी ने नए इन कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत किया।

वहीं दूसरी ओर कहा कि जम्मू-कश्मीर में शिव सेना अपना फैलाव कर रही है। चाहे जम्मू की बात हाे या घाटी की, शिव सेना के कार्यकर्ता हर जगह है। कश्मीर घाटी में भी पार्टी के प्रति लोगों का अच्छा खास रुझान बढ़ा है। लोगों का पार्टी में शामिल होने का क्रम जारी है। इससे साफ पता चलता है कि जम्मू -कश्मीर में शिव सेना किस कदर मजबूत हो रही है। आने वाले चुनाव में शिव सेना पूरे जोर जोश से मैदान में उतरेगी। बहरहाल उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे दूर दराज के लोगों तक पहुंचें और उनकी परेशानियों को सुनें।

साहनी ने कहा कि केेंद्र सरकार ने 5 अगस्त 2019 को केंद्र शासित प्रदेश बनाते समय जो वायदे जम्मू -कश्मीर के लिए किए थे, को केंद्र सरकार पूरा करे। जम्मू- कश्मीर को राज्य का दर्जा लौटाया जाए। हालांकि केंद्र सरकार ने वायदा तो किया था मगर आज तक यह दर्जा नहीं लौटाने से लोगों में रोष भी पनप रहा है। केंद्र सरकार अपने वायदों को पूरा करने की दिशा में काम करे। 

chat bot
आपका साथी