Jammu Kashmir: डोगरा फ्रंट शिव सेना ने जम्मू बंद का समर्थन किया, 22 सितंबर को सरकारी विरोधी रैली निकालेंगे

प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि रिलायंस के स्मार्ट स्टोर जम्मू में खुल रहे हैं इससे जम्मू के दुकानदारों का काम धंधा तबाह हो जाएगा। केंद्र सरकार जम्मू के लोगों के काम धंधे बंद कराने की दिशा में काम कर रही हे।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 05:45 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 05:45 PM (IST)
Jammu Kashmir: डोगरा फ्रंट शिव सेना ने जम्मू बंद का समर्थन किया, 22 सितंबर को सरकारी विरोधी रैली निकालेंगे
डोगरा फ्रंट शिव सेना ने सोमवार को जम्मू में रैली निकाली और लोगों को जागृत किया।

जम्मू, जागरण संवाददाता । जम्मू में रिलायंस के खुल रहे स्टोर के विरोध में 22 सितंबर को इी गई जम्मू बंद के आह्वान का डोगरा फ्रंट शिव सेना ने पूरा समर्थन किया है। वहीं लोगों का समर्थन जुटाने के लिए डोगरा फ्रंट शिव सेना ने सोमवार को जम्मू में रैली निकाली और लोगों को जागृत किया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि जम्मू के साथ लगातार बेइंसाफी हो रही है। जम्मू-कश्मीर में जब अनुच्छेद 370 था, तो भी जम्मू के साथ भेदभाव था। आज यह अनुच्छेद हट चुका है लेकिन जम्मू के लोगों के साथ वहीं बर्ताव हो रहा है। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की जोकि जम्मू के छोटे-छोटे व्यापारियों के काम धंधे बंद करने पर तुली हुई है।

प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि रिलायंस के स्मार्ट स्टोर जम्मू में खुल रहे हैं, इससे जम्मू के दुकानदारों का काम धंधा तबाह हो जाएगा। केंद्र सरकार जम्मू के लोगों के काम धंधे बंद कराने की दिशा में काम कर रही हे। श्रीनगर में एक भी रिलायंस स्टोर नही खोला जा रहा मगर जम्मू में 100 स्टोर खोलने हैं। स्टोर खुलने के बाद दुकानदारों का कामकाज खत्म हो जाएगा। केंद्र सरकार छोटे दुकानदारों, कारोबारियों का धंधा मंदा करने पर तुली हुई है। इसे किसी भी हाल में सहन नही किया जा सकता।

अगर सरकार ने तुरंत फैसला नही लिया और रिलायंस स्टोर खोलने का विचार नही त्यागा तो 22 सितंबर को बड़े पैमाने पर आंदोलन होगा। गुप्ता ने जम्मू के लोगों से कहा कि वे पूरा समर्थन करें और इस दिन अपने काम धंधे बंद कर सरकार की नीतियों का विरोध करें। गुप्ता ने कहा कि सरकार घाटी में रिलांयस स्टोर क्यों नही खोलती। सरकार ने शराब की नई दुकानें खोलकर जम्मू शहर को शराब की नगरी बना दिया है। अब जम्मू के लोगों को एकजुट होना ही होगा। 

chat bot
आपका साथी