डोगरा फ्रंट जम्मू-कश्मीर ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ किया प्रदर्शन

सत्ता में आने पर जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 की बहाली की बात करने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ डोगरा फ्रंट शिव सेना ने सोमवार को प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेसी नेता का यह बयान देश हित में नही है।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 05:13 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 05:13 PM (IST)
डोगरा फ्रंट जम्मू-कश्मीर ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ किया प्रदर्शन
वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ डोगरा फ्रंट शिव सेना ने सोमवार को प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।

जम्मू, जागरण संवाददाता । सत्ता में आने पर जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 की बहाली की बात करने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ डोगरा फ्रंट शिव सेना ने सोमवार को प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेसी नेता का यह बयान देश हित में नही है। इस तरह के बयान देकर कांग्रेसी नेता ने राज्य सभा की गरिमा को भी ठेस पहुंचाई है। डोगरा फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने मांग की कि दिग्विजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल में डाला जाए। वहीं दूसरी ओर राज्यसभा से उसकी सदस्यता खत्म की जाए।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाना लोकसभा व राज्यसभा में पारित हुआ था। दिग्विजय भी उसी सदन में थे। ऐसे में अब अनुच्छेद 370 को बहाल कराने की बात करने वाले इस नेता को अब सबक सिखाया जाना चाहिए। डोगरा फ्रंट शिव सेना के प्रधान अशोक गुप्ता ने कहा कि दिग्विजय सिंह का बयान महज पाकिस्तान व घाटी के कुछ अलगाववादी नेताओं को खुश करने के लिए है। लेकिन इससे देश को नुकसान होता है। क्या दिग्विजय नही जानते कि अब अनुच्छेद 370 कानूनी रूप से खत्म हो चुकी है। जब तक यह अनुच्छेद जम्मू कश्मीर में रहा, यहां पर आंतकवाद, अराजकता, अलगाववाद सिर चढ़कर बोलता रहा।

इस अनुच्छेद का जाना ही देश के लिए अच्छा 

कश्मीरी पंडितों को घाटी से पलायन कराया गया। इस अनुच्छेद की आड़ में आतंकवाद को पनाह मिलती रही। इस अनुच्छेद का जाना ही देश के लिए अच्छा था। अब इसकी वापसी का सवाल नही। गैर जिम्मेदाराना बयान देने वाले दिग्विजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने का समय है। उन पर मामला दर्ज तो होना ही चाहिए। वहीं कांग्रेस को अपना पक्ष देश की जनता के सामने रखना चाहिए। प्रदर्शन में अभिषेक, प्रेम, बीरबल, ननकी, भाजो, अजय, बंटू, नरेश, विमला आदि ने भाग लिया। 

chat bot
आपका साथी