Dharmarth Trust Jammu Kashmir: शिवरात्रि तक धर्मार्थ ट्रस्ट कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित, शिव मंदिरों की साफ-सफाई करने का निर्णय लिया

हमारी लड़ाई धर्मार्थ ट्रस्ट प्रबंधन से है। पूजा-अर्चना न पहले प्रभावित हुई है और न आगे होगी। शिवरात्रि पहले की तरह पूरे उत्साह से मनाई जाएगी। सभी कर्मचारियों को ड्यूटी सौंप दी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि किसी श्रद्धालु को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

By Edited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 07:58 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 08:17 AM (IST)
Dharmarth Trust Jammu Kashmir: शिवरात्रि तक धर्मार्थ ट्रस्ट कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित, शिव मंदिरों की साफ-सफाई करने का निर्णय लिया
मांग है कि धर्मार्थ ट्रस्ट के तहत आने वाले सभी मंदिरों का अलग से बोर्ड गठित किया जाए।

जम्मू, जागरण संवाददाता: महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए तीन महीने से आंदोलनरत धर्मार्थ ट्रस्ट के कर्मचारियों ने शुक्रवार से शिव मंदिरों की साफ-सफाई करने का निर्णय लिया है। पर्व को देखते हुए कर्मचारियों ने 10-12 मार्च तक के लिए हड़ताल को स्थगित किया है। कोई प्रदर्शन नहीं करने का निर्णय लिया है। हालांकि क्रमिक भूख हड़ताल जारी रहेगी।

भूख हड़ताल स्थल को भी श्री रणबीरेश्वर मंदिर परिसर से मंदिर की पिछली तरफ ले जाने का फैसला किया गया। आज शुक्रवार को श्री रघुनाथ जी मंदिर की सफाई की जाएगी। कर्मचारियों ने कहा कि आंदोलन के चलते मंदिरों की सफाई तरीके से नहीं हो सकी है। ऐसे में अब सभी कर्मचारी एक साथ सफाई में जुटेंगे। कर्मचारियों ने कहा कि सबसे पहले ¨हदू हैं। पर्व त्योहारों का महत्व समझते हैं।

हमारी लड़ाई धर्मार्थ ट्रस्ट प्रबंधन से है। पूजा-अर्चना न पहले प्रभावित हुई है और न आगे होगी। शिवरात्रि पहले की तरह पूरे उत्साह से मनाई जाएगी। सभी कर्मचारियों को ड्यूटी सौंप दी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि किसी श्रद्धालु को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। वीरवार को कर्मचारियों ने श्री रणबीरेश्वर मंदिर में प्रदर्शन करते हुए प्रशासन और धर्मार्थ ट्रस्ट प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।

उनकी मांग है कि धर्मार्थ ट्रस्ट के तहत आने वाले सभी मंदिरों का अलग से बोर्ड गठित किया जाना और उन्हें सम्मानजनक वेतन दिया जाए। वहीं क्रमिक भूख हड़ताल 67वें दिन भी जारी रही। क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठने वालों में सुकेशिनी, अनिशा, सागर ¨सह, मक्खन, राजेश चंद्र, संदीप, तिलक राज, जीवन लाल, मंगत राम और हरबंस राज शामिल थे।

प्रदर्शन करने वालों को एसोसिएशन की अध्यक्ष विवेक बंद्राल, संजीव कुमार शर्मा, सुभाष, पुरुषोत्तम, बृजमोहन शर्मा, ओम प्रकाश, रामपाल, बलवंत शास्त्री, विमल खजूरिया, सत पाल, पवन शामिल आदि ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी