DG BSF In Jammu : छह घंटे सीमा पर बिता वापस लौटे डीजी बीएसएफ, सीमा पर सतर्कता बरतने के दिए जवानों को निर्देश

जम्मू संभाग में करीब दौ सौ किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दुश्मन के मंसूबों को नाकाम बनाने के लिए सीमा प्रहरियों को उच्चतम स्तर की सर्तकता बरतने के निर्देश दे बीएसएफ के डीजी पंकज कुमार सिंह शुक्रवार शाम को दिल्ली लौट गए।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 07:32 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 07:32 PM (IST)
DG BSF In Jammu : छह घंटे सीमा पर बिता वापस लौटे डीजी बीएसएफ, सीमा पर सतर्कता बरतने के दिए जवानों को निर्देश
इस मौके पर उनके साथ जम्मू फ्रंटियर के आईजी एनएस जम्वाल व अन्य कई वरिष्ठ अधिकारी भी माैजूद थे।

जम्मू, राज्य ब्यूरो : जम्मू संभाग में करीब दौ सौ किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दुश्मन के मंसूबों को नाकाम बनाने के लिए सीमा प्रहरियों को उच्चतम स्तर की सर्तकता बरतने के निर्देश दे बीएसएफ के डीजी पंकज कुमार सिंह शुक्रवार शाम को दिल्ली लौट गए। जम्मू दौरे के दूसरे दिन डीजी ने जिले के आरएसपुरा व अरनिया सेक्टर के अग्रिम इलाकों में छह घंटे से भी अधिक समय बिताया। सुबह साढे ग्यारह बजे शाम पौने छह बजे तक सीमा पर रहे डीजी ने सीमा सुरक्षा के हर पहलू की बारीकी से जांच की।

अफगानिस्तान में उपजे हालात के मद्देनजर जम्मू में सरहदों पर सीमा प्रहरी इस समय किसी भी प्रकार के हालात का सामना करने के लिए तैयार बैठें हैं। पाकिस्तान की ओर से भी घुसपैठ करवाने के साथ ड्रोन से आतंकवाद को शह देने की कोशिशें जारी हैं। ऐसे हालात में बीएसएफ के नवनियुक्त डीजी के पहले दौरे से जवानों का हौंसला और बुलंद हो गया है।

दो दिवसीय दौरे के दौरान डीजी ने कठुआ, सांबा व जम्मू जिले में अंतराष्ट्रीय सीमा का दौरा कर सुरक्षा चुनौतियाें का सामना करने के लिए अपनाए जा रहे सिक्योरिटी प्लान के बारे में जानकारी ली। शुक्रवार को डीजी हेलीकाप्टर से आरएपुरा के सतोवाली इलाके में पहुंचे। जुगनू चक, भुले चक इलाकों का दौरा करने के बाद उन्होंने दोपहर को आक्ट्राय पोस्ट पर डीजी ने महिला कर्मियाें के लिए बैरक व मैस का भी उद्घाटन किया।

सीमा के संवेदनशील हिस्सों में सुरक्षा के लिए किए गए अतिरिक्त प्रबंधों की जांच करने के लिए डीजी ने शुक्रवार को ऐक नाले व फालकू नाले से सटे इलाकों का भी जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ जम्मू फ्रंटियर के आईजी एनएस जम्वाल व अन्य कई वरिष्ठ अधिकारी भी माैजूद थे। इस दौरान अग्रिम इलाकों में क्षेत्र रक्षण,

जम्मू में अकसर नदी, नाले से सटे इलाकों से पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिशें होती हैं। ऐसे में पानी वाले

इलाकों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहते हैं।

इस दौरान जम्मू जिले के सीमांत इलाकों में दौरे के दौरान डीजी ने सैनिक सम्मेलन के दौरान जवानों को विश्वास दिलाया कि उनकी बेहतरी के लिए सीमा सुरक्षा बल की ओर से हर संभव प्रयास किया जाएगा। डीजी ने उम्मीद जताई कि सीमा प्रहरी सरहदों की रक्षा करने के अपने अभियान को इसी तरह से जारी रखेंगे। अग्रिम इलाकों में जवानों की मुश्किलों के बारे में जानकारी हासिल करने के साथ डीजी ने सीमा से सटे सुचेतगढ़ इलाके में लोगों से भेंट कर उनके जज्बे की भी सराहना की। इस दौरान डीजी ने कहा कि सीमांतवासियों के मसलों के बारे में जानकारी भी ली। सीमांतवासियों ने उनसे ली गई भूमि का अब तक मुआवजा न मिलने का मुद्दा भी उठाया।

chat bot
आपका साथी