Mata Vaishno Devi: ठंडी हवाओं के बीच श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के चरणों में लगा रहे हाजिरी

मौसम विभाग के अनुसार एक-दो दिन के भीतर मौसम करवट बदलेगा। संभवत मां वैष्णो देवी के भवन के साथ ही त्रिकूट पर्वत पर एक बार फिर हिमपात का नजारा देखने को मिल सकता है। बुधवार को करीब 9000 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई थी।

By Edited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 07:33 AM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 07:47 AM (IST)
Mata Vaishno Devi: ठंडी हवाओं के बीच श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के चरणों में लगा रहे हाजिरी
श्रद्धालु त्रिकूट पर्वत के साथ ही मां के भवन पर होने वाले हिमपात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

संवाद सहयोगी, कटड़ा : बीते कुछ दिन से मौसम साफ रहने से श्रद्धालु उत्साह के साथ माता वैष्णो देवी यात्रा कर रहे हैं। वीरवार को दोपहर तक बादल छाए रहे, लेकिन इसके बाद धूप निकलने से थोड़ा राहत मिली, लेकिन ठंडी हवाएं जारी रहीं। इस बीच श्रद्धालु जोश के साथ वैष्णो देवी की यात्रा करते रहे।

उधर, श्रद्धालुओं को लगातार सभी तरह की सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं। इनमें कटड़ा से चलने वाली हेलीकाप्टर सेवा के साथ ही मां वैष्णो देवी मार्ग पर चलने वाली बैटरी कार सेवा, वैष्णो देवी भवन तथा भैरव घाटी के मध्य चलने वाली पैसेंजर केबल कार सेवा भी मिल रही है। सर्दी का मौसम देखते हुए श्राइन बोर्ड प्रशासन ने गर्म पानी, कंबल आदि की भी व्यवस्था की है। मां वैष्णो देवी भवन तथा मार्गो पर श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह अंगीठी का इंतजाम भी किया गया है।

श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के अलौकिक दर्शन कर निरंतर परिवार की सुख-शांति की कामना कर रहे हैं। त्रिकूट पर्वत पर हिमपात का इंतजार मां वैष्णो देवी के अलौकिक दर्शन करने के बाद भवन पर पैसेंजर केबल कार में सवार होकर लगातार भैरव घाटी रवाना होकर बाबा भैरवनाथ के चरणों में हाजिरी लगाने के साथ ही अपनी वैष्णो देवी यात्रा पूरी कर रहे हैं। दूसरी ओर सर्दी के मौसम को लेकर श्रद्धालु त्रिकूट पर्वत के साथ ही मां के भवन पर होने वाले हिमपात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक-दो दिन के भीतर मौसम करवट बदलेगा। संभवत: मां वैष्णो देवी के भवन के साथ ही त्रिकूट पर्वत पर एक बार फिर हिमपात का नजारा देखने को मिल सकता है। बुधवार को करीब 9000 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई थी। वीरवार शाम 5:00 बजे तक करीब 6000 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। और श्रद्धालुओं का आना जारी था।

chat bot
आपका साथी