Navratra Festival 2021 : शोभायात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं की भव्य झांकियां देख नतमस्तक हुए श्रद्धालु

शोभा यात्रा का शुभारंभ कटड़ा जम्मू मार्ग पर एशिया चौक पर शोभायात्रा में शामिल कन्याओं का पंडितों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया। शोभा यात्रा जम्मू मार्ग से होकर मुख्य बस अड्डा मुख्य बाजार अप्पर बाजार चिंतामणि बाजार बाणगंगा मार्ग आदि से होकर मुख्य बस अड्डे पर संपन्न हुई।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 03:27 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 03:27 PM (IST)
Navratra Festival 2021 : शोभायात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं की भव्य झांकियां देख नतमस्तक हुए श्रद्धालु
शोभायात्रा में गूंज रहे भजनों तथा भेंटों पर स्थानीय निवासियों के साथ ही श्रद्धालु झूमते नजर आए।

कटड़ा, संवाद सहयोगी : महानवमी पर आधार शिविर कटड़ा में सनातन धर्म सभा कटड़ा ने विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा को निहारने के लिए करीब दो किलोमीटर लंबे शोभायात्रा मार्ग पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं, स्थानीय निवासियों और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। शोभायात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं की करीब 15 झांकियां शामिल थीं, जिनमें मां वैष्णो देवी की कन्या रूपी पालकी की झांकी, मां वैष्णो देवी की पवित्र पिंडी स्वरूप झांकी, राधा-कृष्ण, मां वैष्णो देवी के विभिन्न रूपों की झांकी, राम दरबार, राम सीता, राधा कृष्ण, शिव की झांकी, मां वैष्णो देवी के नो रूपों की झांकी, भगवान विष्णु लक्ष्मी की झांकी आदि प्रमुख थीं।

शोभा यात्रा का शुभारंभ कटड़ा जम्मू मार्ग पर एशिया चौक पर शोभायात्रा में शामिल कन्याओं का पंडितों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया। शोभा यात्रा जम्मू मार्ग से होकर मुख्य बस अड्डा, मुख्य बाजार, अप्पर बाजार, चिंतामणि बाजार, शालीमार पार्क मार्ग, बाणगंगा मार्ग आदि से होकर मुख्य बस अड्डे पर संपन्न हुई। इसी बीच शोभायात्रा को निहारने को लेकर हजारों की संख्या में खड़े निवासियों के साथ ही श्रद्धालुओं ने एक और जहां पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का अभिनंदन किया तो दूसरी ओर भव्य दृश्यों को अपने मोबाइल व कैमरा में कैद करते नजर आए।

ढोल बाजे के साथ सुसज्जित शोभायात्रा में गूंज रहे भजनों तथा भेंटों पर स्थानीय निवासियों के साथ ही श्रद्धालु झूमते नजर आए। पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। पहली बार सनातन धर्म सभा कटड़ा द्वारा निकाली गई शोभायात्रा को देखकर श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय निवासी व ग्रामीण भावविभोर हो उठे। शोभायात्रा के साथ सनातन धर्म सभा कटड़ा के सदस्य, श्रद्धालु तथा स्थानीय निवासी शामिल होकर भजन कीर्तन करते नजर आए।

इस मौके पर सनातन धर्म सभा के प्रधान रतन सिंह मन्हास, अजय शर्मा,रजनीश पुरोहित, रतन शर्मा, प्रवीण सिंह, डॉक्टर करण सिंह, राकेश शर्मा, संजय पादा, राकेश दुबे, शिवकुमार शर्मा, राजेंद्र मेंगी, रमणीक नवादा, पूर्ण गुप्ता, जुगल दुवे, अश्वनी कटोच, रेनू अरोड़ा, कविता शर्मा, नीतू ठाकुर के साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष विमल इंदु, उपाध्यक्ष अजय बड़ू, पार्षद रेणु बाला, रीना बडू, बिंदु शर्मा, रवि नाग, वीके रॉय के अलावा बड़ी संख्या में कटड़ा बासी, ग्रामीण तथा मां वैष्णो देवी के दर्शनों को आए श्रद्धालु मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी