जम्मू घोषणापत्र से हर वर्ग की आवाज बनेंगे: राणा

पाकिस्तान कभी भी अपने नापाक मंसूबों में कामयाब नहीं होगा। पाक प्रायोजित आतंक को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में पाकिस्तान के मंसूबे कामयाब नहीं होगे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 05:02 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 05:02 AM (IST)
जम्मू घोषणापत्र से हर वर्ग की आवाज बनेंगे: राणा
जम्मू घोषणापत्र से हर वर्ग की आवाज बनेंगे: राणा

राज्य ब्यूरो, जम्मू: नेशनल कांफ्रेंस छोड़कर हाल ही मे भाजपा में शामिल हुए वरिष्ठ नेता देवेंद्र सिंह राणा ने रविवार को एक बार फिर जम्मू घोषणापत्र के जरिये जम्मू को मजबूत बनाने की आवाज उठाई है। जम्मू के हर क्षेत्र, हर वर्ग की आवाज बनेंगे। इससे जम्मू कश्मीर को मजबूत बनाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान कभी भी अपने नापाक मंसूबों में कामयाब नहीं होगा। पाक प्रायोजित आतंक को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में पाकिस्तान के मंसूबे कामयाब नहीं होगे। भाजपा में शामिल होने के बाद देवेंद्र सिंह राणा और सुरजीत सलाथिया गत शनिवार को ही जम्मू लौटे हैं। रविवार को दोनों नेताओं का जम्मू स्थित भाजपा मुख्यालय में स्वागत किया गया। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में देवेंद्र राणा ने कहा कि डोगरों ने बहुत कुर्बानियां दी हैं। हम जम्मू की आवाज के लिए काम करेंगे। जम्मू घोषणापत्र के जरिए हम जम्मू की आवाज बनेंगे। साथ ही कहा कि वह भाजपा की मजबूती के लिए काम करेंगे। नेशनल कांफ्रेंस में रहते हुए जम्मू के हितों की आवाज नहीं उठा पाए और अब भाजपा में शामिल होकर जम्मू के लिए आवाज बुलंद करेंगे। पार्टी मुख्यालय में कार्यक्रम के दौरान भाजपा के प्रदेश प्रधान रविद्र रैना ने देवेंद्र सिंह राणा और सुरजीत सिंह सलाथिया का एक अनुभवी राजनीतिज्ञ करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का एक विधान, एक निशान एक प्रधान के लिए लंबा संघर्ष रहा। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिया। महाराजा हरि सिंह, प्रेमनाथ डोगरा के जम्मू कश्मीर में योगदान का जिक्र करते हुए रैना ने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही राष्ट्रवादी ताकतों को मजबूत किया है और प्रतिमाओं, चौकों, पार्कों का नाम स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखा जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35 ए को हटाकर नफरत की दीवार तोड़ दी है। अब विकास का नया अध्याय शुरू हुआ है। आइआइएम, आइआइटी, केंद्रीय विश्वविद्यालय, एक्सप्रेस हाईवे, रिग रोड और कई विकास प्रोजेक्ट पर कार्य चल रहा है। पार्टी के सह प्रभारी आशीष सूद ने कहा कि भाजपा ही जम्मू के लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य कर सकती है। सांसद जुगल किशोर ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के नारे के साथ आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम में पूर्व सांसद शमशेर सिंह मन्हास, पूर्व मंत्री सत शर्मा, पूर्व एमएलसी अशोक खजूरिया, संगठन महामंत्री अशोक कौल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी