Devendra Rana और सुरजीत सलाथिया का भाजपा मुख्यालय में स्वागत

भाजपा के प्रदेश प्रधान रविंद्र रैना ने देवेंद्र सिंह राणा और सुरजीत सिंह सलाथिया का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें एक अनुभवी राजनीतिज्ञ करार दिया।रैना ने कहा कि एक विधान एक निशान एक प्रधान के लिए लंबा संघर्ष चला था। कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिया।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 05:23 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 05:23 PM (IST)
Devendra Rana और सुरजीत सलाथिया का भाजपा मुख्यालय में स्वागत
राणा ने कहा कि भाजपा ने हमेशा राष्ट्रवादी ताकतों को मजबूत किया है।

जम्मू, राज्य ब्यूरो : नेशनल कांफ्रेंस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए वरिष्ठ नेताओं देवेंद्र सिंह राणा और सुरजीत सिंह सलाथिया का आज रविवार को भाजपा मुख्यालय जम्मू में स्वागत किया गया। भाजपा के प्रदेश प्रधान रविंद्र रैना ने पार्टी के जम्मू कश्मीर के सह प्रभारी आशीष सूद, सांसद जुगल किशोर शर्मा, पूर्व सांसद शमशेर सिंह मन्हास, पूर्व मंत्री सत शर्मा, पूर्व एमएलसी अशोक खजूरिया, संगठन महामंत्री अशोक कौल और अन्य नेताओं के साथ देवेंद्र राणा और सुरजीत सिंह सलाथिया का स्वागत किया। भाजपा के प्रदेश प्रधान रविंद्र रैना ने देवेंद्र सिंह राणा और सुरजीत सिंह सलाथिया का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें एक अनुभवी राजनीतिज्ञ करार दिया।

रैना ने कहा कि एक विधान, एक निशान एक प्रधान के लिए लंबा संघर्ष चला था। कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिया। उन्होंने महाराजा हरि सिंह और प्रेमनाथ डोगरा के योगदान का जिक्र किया और कांग्रेस के नेतृत्व वाले देश के प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और नेशनल कांफ्रेंस के शेख मोहम्मद अब्दुल्ला की आलोचना भी की। राणा ने कहा कि भाजपा ने हमेशा राष्ट्रवादी ताकतों को मजबूत किया है। प्रतिमाओं, चौकों, पार्कों का नाम स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखा जा रहा है। इससे नई पीढ़ी में उत्साह वर्धन होता है। राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू कश्मीर में 370 और 35ए को हटाकर नफरत की दीवार तोड़ दी है और जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय शुरू हुआ है।

उन्होंने कहा कि भाजपा जम्मू कश्मीर को विकास के मार्ग पर आगे ले जा रही है। आइआइएम, आइआइटी, केंद्रीय विश्वविद्यालय, एक्सप्रेस हाईवे, रिंग रोड और कई विकास प्रोजेक्ट पर कार्य चल रहा है। भाजपा समाज के हर वर्ग और हर क्षेत्र के साथ न्याय करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पार्टी के सह प्रभारी आशीष सूद ने देवेंद्र सिंह राणा और सलाथिया का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा ही जम्मू के लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य कर सकती है।

उन्होंने कहा हमारे लिए गौरव की बात है भाजपा के नेता जम्मू कश्मीर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। सांसद जुगल किशोर ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के नारे के साथ आगे बढ़ रही है। देवेंद्र सिंह राणा ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वह नेशनल कांफ्रेंस में रहते हुए जम्मू के हितों की आवाज नहीं खा पाए और अब भाजपा में शामिल होकर जम्मू के लिए आवाज बुलंद करेंगे।

chat bot
आपका साथी