Jammu Kashmir: देवेंद्र राणा बोले- पाकिस्तान कभी भी अपने नापाक मंसूबों में कामयाब नहीं होगा

भाजपा के प्रदेश प्रधान रविंद्र रैना ने देवेंद्र सिंह राणा और सुरजीत सिंह सलाथिया का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें एक अनुभवी राजनीतिज्ञ करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इन दोनों नेताओं का भाजपा परिवार में शामिल होने के लिए तह दिल से स्वागत करते हैं।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 03:17 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 03:17 PM (IST)
Jammu Kashmir: देवेंद्र राणा बोले- पाकिस्तान कभी भी अपने नापाक मंसूबों में कामयाब नहीं होगा
देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि जम्मू घोषणापत्र के जरिए हम जम्मू की आवाज बनेंगे।

जम्मू, राज्य ब्यूरो । नेशनल कांफ्रेंस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए वरिष्ठ नेता देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि पाकिस्तान कभी भी अपने नापाक मंसूबों में कामयाब नहीं होगा। पाक प्रायोजित आतंकवाद को मुंह तोड़ जवाब मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में पाकिस्तान के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि जम्मू घोषणापत्र के जरिए हम जम्मू की आवाज बनेंगे। जम्मू के हर क्षेत्र, हर वर्ग की आवाज बनेंगे। जम्मू कश्मीर को मजबूत बनाएंगे। राणा ने यह बात भाजपा मुख्यालय जम्मू में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि डोगरों ने बहुत कुर्बानियां दी है। हम जम्मू की आवाज के लिए काम करेंगे।

भाजपा के प्रदेश प्रधान रविंद्र रैना ने देवेंद्र सिंह राणा और सुरजीत सिंह सलाथिया का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें एक अनुभवी राजनीतिज्ञ करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इन दोनों नेताओं का भाजपा परिवार में शामिल होने के लिए तह दिल से स्वागत करते हैं। एक विधान, एक निशान एक प्रधान के लिए लंबा संघर्ष रहा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिया। उन्होंने महाराजा हरि सिंह, प्रेमनाथ डोगरा के जम्मू कश्मीर में योगदान का जिक्र करते हुए रैना ने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही राष्ट्रवादी ताकतों को मजबूत किया है और प्रतिमाओं, चौकों, पार्कों का नाम स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू कश्मीर में 370 और 35 ए को हटाकर नफरत की दीवार तोड़ दी है और जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा जम्मू कश्मीर को विकास के मार्ग पर आगे ले जा रही है।

आइआइएम, आइआइटी, केंद्रीय विश्वविद्यालय, एक्सप्रेस हाईवे, रिंग रोड और कई विकास प्रोजेक्ट पर कार्य चल रहा है। भाजपा समाज के हर वर्ग और हर क्षेत्र के साथ न्याय करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पार्टी के सह प्रभारी आशीष सूद ने देवेंद्र सिंह राणा और सलाथिया का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा ही जम्मू के लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य कर सकती है ।उन्होंने कहा हमारे लिए गौरव की बात है भाजपा के नेता जम्मू कश्मीर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। सांसद जुगल किशोर ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के नारे के साथ आगे बढ़ रही है। देवेंद्र सिंह राणा ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वह नेशनल कांफ्रेंस में रहते हुए जम्मू के हितों की आवाज नहीं खा पाए और अब भाजपा में शामिल होकर जम्मू के लिए आवाज बुलंद करेंगे।

chat bot
आपका साथी