Jammu Municipal Corporation: परेड ग्राउंड में धीमी गति से हो रहे हैं विकास कार्य, गति बढ़ाने के दिए निर्देश

मेयर ने परेड ग्राउंड में जारी विकास जीर्णोद्धार और अन्य संबंधित कार्यों का जयजा लिया। उन्होंने दौरे के दौरान पाया कि विकास कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है।निर्देश दिए कि वे यहां जारी विकास कार्यों में तेजी लाएं।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 06:51 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 06:51 PM (IST)
Jammu Municipal Corporation: परेड ग्राउंड में धीमी गति से हो रहे हैं विकास कार्य, गति बढ़ाने के दिए निर्देश
मेयर चंद्र मोहन गुप्ता परेड ग्राउंड में जारी विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए।

जम्मू, जागरण संवाददाता : लोगों को बेहतर सुविधाएं देने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने वार्ड नंबर 10 के कॉरपोरेटर अनिल कुमार मासूम के साथ परेड ग्राउंड व साथ लगते क्षेत्रों का व्यापक दौरा किया।

मेयर ने परेड ग्राउंड में जारी विकास, जीर्णोद्धार और अन्य संबंधित कार्यों का जयजा लिया। उन्होंने दौरे के दौरान पाया कि विकास कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है और इससे लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। सुबह-शाम सैर करने आने वालों, बच्चों को होने वाली दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यहां जारी विकास कार्यों में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि परेड ग्राउंड में रोजाना विभिन्न खेल गतिविधियां होती हैं। विकास के चलते यह भी प्रभावित हो रही हैं। यहां घूमने-सैर करने वालों को भी मुश्किल हो रही है। लिहाजा काम को तेजी से पूरा करना होगा। इस मौके पर एक्सइएन हरविंद्र सिंह, एई राज कुमार खजूरिया, जेई नीरज वर्मा, देस रतन दूबे आदि मौजूद थे।

यहां संबाेधित करते हुए मेयर ने कहा कि मेरा शहर, मेरा गौरव कार्यक्रम के तहत परेड ग्राउंड के जीर्णोद्धार व निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए सरकार ने 90 लाख रुपये मंजूर किए हैं। उन्होंने इंजीनियरों से कहा कि वह स्वयं कार्यों की देखरेख करें ताकि निर्धारित समय में काम को पूरा करवा कर शहर वासियों को राहत प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि ग्राउंड के बाहर ही मुख्य मार्ग है। इस पर चलने वालों को भी कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को बनाए रखने पर भी जोर दिया।

वहीं कॉरपोरेटर अनिल कुमार मासूम ने मेयर को जारी विकास कार्यों के बारे में अवगत करवाया तथा विभिन्न स्थानों पर जारी कार्य को दिखाया। उन्होंने कहा कि परेड ग्राउंड में दर्शकों के बैठने के साथ, मुख्य गेट समेत अन्य संंबंधित कार्यों को शुरू किया है। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।

chat bot
आपका साथी