Jammu and Kashmir संभाग में विधानसभा सीटें बराबर रखने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए परिसीमन आयोग का पुतला फूंका। पार्टी के चेयरमैन हर्षदेव सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता आज बुधवार को जम्मू प्रेस क्लब के नजदीक प्रदर्शनी मैदान पहुंचे और बैनर लहराते हुए नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिना देरी के परिसीमन की रिपोर्ट को जारी किया जाए।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 06:49 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 06:49 PM (IST)
Jammu and Kashmir संभाग में विधानसभा सीटें बराबर रखने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
परिसीमन आयोग ने रिपोर्ट को तैयार कर लिया है फिर उसे सार्वजनिक करने में देरी क्यों की जा रही है।

जम्मू, राज्य ब्यूरो : जम्मू संभाग व कश्मीर संभाग की विधानसभा की सीटें बराबर कर परिसीमन की रिपोर्ट जल्द जारी करने की मांग करते हुए पैंथर्स पार्टी ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए परिसीमन आयोग का पुतला फूंका। पार्टी के चेयरमैन हर्षदेव सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता आज बुधवार को जम्मू प्रेस क्लब के नजदीक प्रदर्शनी मैदान पहुंचे और बैनर लहराते हुए नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिना देरी के परिसीमन की रिपोर्ट को जारी किया जाए।

प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि यह सुनिश्चित बनाया जाए कि जम्मू व कश्मीर संभाग की विधानसभा की सीटें बराबर होनी चाहिए। इस मौके पर पार्टी के चेयरमैन हर्षदेव सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार परिसीमन आयोग की रिपोर्ट को जारी करने में देरी कर रही है। इससे विधानसभा के चुनावों में देरी हो रही है। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद लोकतंत्र को बहाल नहीं किया गया है। मीडिया में यह सुनने में आ रहा है कि परिसीमन आयोग ने अपनी रिपोर्ट को तैयार कर लिया है। फिर रिपोर्ट को सार्वजनिक करने में देरी क्यों की जा रही है।

भाजपा काफी समय से यह मांग करती आ रही है कि परिसीमन करके जम्मू व कश्मीर की विधानसभा की सीटें बराबर की जाएगी। अब परिसीमन आयोग की रिपोर्ट पर नजरें लगी हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सुनने में आ रहा है कि भाजपा परिसीमन आयोग से रिपोर्ट जारी करने में देरी करवा रही है ताकि विधानसभा चुनाव में देरी की जाए। जम्मू को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाए जाने की जरूरत है। जम्मू की जनसंख्या कश्मीर के मुकाबले में अधिक है। क्षेत्र भी पहाड़ी है। प्रदर्शनकारियों में राजेश पडगोत्रा, गगन प्रताप सिंह, पुरुषोत्तम परिहार, सुरेंद्र चौहान, महेंद्र सिंह, योगेंद्र सुबरिया, अरुण खजूरिया, रंजीत सिंह व अन्य शामिल थे।

chat bot
आपका साथी