किसानों की समस्याएं हल नहीं होने पर किया प्रदर्शन
जागरण संवाददाता जम्मू राज्य में मौसम की वजह से बर्बाद हुई फसल का किसानों को मुआवजा नहीं
जागरण संवाददाता, जम्मू: राज्य में मौसम की वजह से बर्बाद हुई फसल का किसानों को मुआवजा नहीं देने पर जम्मू कश्मीर आवामी फोरम ने सोमवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस समय खेती घाटे का सौदा साबित हो रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि सरकार किसानों की मदद नहीं कर रही है। उसकी सुनने वाला कोई नहीं है। कई बार मौसम की मार से किसान घाटा खा चुका है, लेकिन सरकार उसका दुख नहीं समझ रही है। प्रधान फारूक अहमद गनेई और रवींद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार पूरी तरह किसान विरोधी साबित हुई है। गनेई ने कहा कि जो सरकार किसानों को मजबूर करती है, उसकी उलटी गिनती शुरू हो जाती है। भाजपा के साथ भी अब यही होने वाला है।