आरएसपुरा तहसील से जोड़ें सुचेतगढ़ विस क्षेत्र की पंचायतें

संवाद सहयोगी आरएसपुरा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य त्रिलोक सिंह बाजवा ने ज

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 07:10 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 07:10 AM (IST)
आरएसपुरा तहसील से जोड़ें सुचेतगढ़ विस क्षेत्र की पंचायतें
आरएसपुरा तहसील से जोड़ें सुचेतगढ़ विस क्षेत्र की पंचायतें

संवाद सहयोगी, आरएसपुरा : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य त्रिलोक सिंह बाजवा ने जम्मू कश्मीर सरकार से मांग की है कि सुचेतगढ़ विधानसभा की जो पंचायतें आरएसपुरा तहसील के नजदीक हैं, उन्हें आरएसपुरा तहसील के साथ जोड़ा जाए। पूर्व राज्य सभा सदस्य ने यह मांग सीमावर्ती गांव बासपुर बंगला में स्थित में विभिन्न पंचायतों के लोगों के साथ बैठक के दौरान कही। इस मौके पर क्षेत्र के कई सरपंच व पंच भी मौजूद थे।

बैठक को संबोधित करते हुए त्रिलोक सिंह बाजवा ने कहा कि जब सुचेतगढ़ को तहसील का दर्जा दिया गया, तो उसमें कुछ ऐसी पंचायतें जोड़ दी गईं, जो कार्यालय से काफी दूर थीं। ऐसे में इन लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इन पंचायतों के लोगों को पहले आरएसपुरा आने पर चकरोइ गांव में जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार इस समस्या का समाधान करे। कांग्रेस नेता ने कहा कि कुछ दलों द्वारा अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के मकसद से यह गलत फैसला लिया गया, जिसका खामियाजा सीमावर्ती लोगों को भुगतना पड़ रहा है। पूर्व सांसद ने कहा कि जो पंचायतें आरएसपुरा कार्यालय के नजदीक पढ़ती हैं, उन्हें आरएसपुरा के साथ जोड़ा जाना चाहिए। इस ओर ध्यान नही दिया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन किया जाएगा। पूर्व सांसद ने ओलावृष्टि के कारण तबाह हुई धान की फसलों को लेकर भी सरकार से मांग की कि किसानों को सरकार की तरफ से उचित मुआवजा मिलना चाहिए। इस दौरान काग्रेस के पदाधिकारियों सहित अन्य पंचों, सरपंचो ने भी विचार रखे।

chat bot
आपका साथी