Jammu : भूमि विवाद में महिला का हाथ तोड़ा, पांच लोग गिरफ्तार, तीन की तलाश

महिला को गंभीर रूप से घायल करने के बाद आरोपित फरार हो गए। घायल महिला अनीता रानी को बिश्नाह के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे जीएमसी अस्पताल जम्मू रेफर कर दिया।इस घटना के बाद दोनों परिवारों में तनाव बना हुआ

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 08:43 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 09:03 PM (IST)
Jammu : भूमि विवाद में महिला का हाथ तोड़ा, पांच लोग गिरफ्तार, तीन की तलाश
पुलिस के अनुसार अनीता रानी के परिवार का पड़ोसी के साथ पुराना भूमि विवाद चल रहा है।

बिश्नाह, संवाद सहयोगी : बिश्नाह तहसील के रेहाल गांव में भूमि विवाद में एक परिवार के आठ लोगों ने मिलकर पड़ोस में रहने वाली एक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। महिला को गंभीर रूप से घायल करने के बाद आरोपित फरार हो गए। घायल महिला अनीता रानी को बिश्नाह के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे जीएमसी अस्पताल जम्मू रेफर कर दिया।इस घटना के बाद दोनों परिवारों में तनाव बना हुआ है।

पुलिस के अनुसार अनीता रानी के परिवार का पड़ोसी के साथ पुराना भूमि विवाद चल रहा है। इसी मामले में रविवार को पड़ोसियों ने योजना बनाकर उस पर अचानक हमला किया। अनीता रानी खेत में काम करने गई थी। वहां उसका पड़ोसी महेंद्र पाल अपने परिवार के सात अन्य सदस्यों के साथ पहले से मौजूद था। जैसे ही महिला खेत में पहुंची कि महेंद्र पाल और उसके परिवार के सदस्यों ने अनीता पर हमला कर दिया। उसे उन्होंने इतनी बुरी तरह पीटा कि उसका हाथ टूट गया।

अनीता की चीख-पुकार सुनकर उसके परिवार और गांव के लोग जब दौड़े तो हमलावर आरोपित फरार हो गए। पुलिस ने घायल महिला के बयान के आधार पर हमलावरों में से पांच को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन की तलाश जारी है। अनीता रानी को गंभीर हालत में जीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। देर शाम तक उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। पुलिस के मुताबिक बाकी हमलावरों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

chat bot
आपका साथी