युवक की हत्या कर शव लकड़ी के बक्से में बंद कर फेंका

????? ???????? ?? ?? ??? ?? ??? ?? ???? ?? ???? ???? ?? ?? ????? ???? ??? ????? ?? ?? ????? ??? ?? ????? ????? ???????? ?? ????? ?????? ????? ???? ???? ?? ????? ???? ??? ??? ????? ????? ???????? ?? ???? ?? ??? ???? ???? ????? ????? ?? ?? ????? ???? ?? ????? ????? ??? ?? ??? ????? ????? ??? ??????? ??? ??? ?? ?? ???? ?? ?? ????? ?? ???? ????? ?????????? ?? ????? ?? ?? ????? ?? ?????? ?? ???? ?? ????? ???? ??? ?? ???? ?? ?? ?????? ????? ?? ??? ????? ????? ???? ?? ????? ???????? ??? ???? ???? ??? ??? ????? ?? ?????? ?? ??? ?? ??? ????? ????? ????? ???? ??? ????? ----- 22----11--------19----

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Nov 2019 02:22 AM (IST) Updated:Sat, 23 Nov 2019 06:16 AM (IST)
युवक की हत्या कर शव लकड़ी के बक्से में बंद कर फेंका
युवक की हत्या कर शव लकड़ी के बक्से में बंद कर फेंका

जागरण संवाददाता, जम्मू : मंदिरों के शहर में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। पुलिस नाके से मात्र पांच सौ मीटर की दूरी पर सड़क किनारे झाड़ियों में लकड़ी के बक्से में एक युवक का शव बरामद हुआ। युवक की बर्बरता से हत्या की गई थी। उसके शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पहचान करने और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जीएमसी अस्पताल के मुर्दा घर में रखवा दिया। एसडीपीओ सब डिवीजन सिटी नार्थ सतीश कुमार के अनुसार देखने से युवक किसी दूसरे राज्य का लग रहा है। उसने नीली जींस की पैंट और टी-शर्ट पहन रखी थी। पक्काडंगा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव बरामद होने के आसपास के स्थलों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के अधिकारियों की मदद से मौके से सुबूत जुटाए गए हैं।

वीरवार देर रात को मांडा नाके से कुछ दूरी पर राम नगर के मोड़ों में से गुजर रहे लोगों ने झाड़ियों में बदबू आने की सूचना पुलिस कर्मियों को दी। सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम को मौके पर जांच के लिए भेजा गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों को लकड़ी का करीब छह फीट का बक्सा मिला। बक्से को कील लगा कर बंद किया गया था। पुलिस ने बक्से को खोल कर देखा तो उसके अंदर शव बरामद हुआ। जिस स्थान से शव बरामद हुआ, उसके आसपास पुलिस कर्मियों ने तलाशी अभियान चलाया ताकि घटना से जुड़े सुबूत मिल पाएं। पुलिस को वहां से कोई सुबूत नहीं मिले। बक्से से शव बरामद होने की सूचना तुरंत शहर के सभी पुलिस थानों एवं चौकियों में भेज दी गई ताकि शव की पहचान हो पाए। कहीं और हुई वारदात

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि हत्या की वारदात को कहीं और अंजाम दिया गया है, जबकि शव को ठिकाने लगाने के लिए मांडा पुलिस नाके के नजदीक झाड़ियों में फेंक दिया गया है। हत्या की वारदात को तीन से चार दिन पूर्व अंजाम देने का अनुमान है। पहले हुई हत्याओं का नहीं हुआ खुलासा

शहर में पहले हुई कई हत्याओं का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। पिछले दिनों ने तोप शेरखानिया में मंदिर के महंत की हुई हत्या मामले में पुलिस अभी तक आरोपितों तक नहीं पहुंच पाई है। इसके अलावा गांधी थाना क्षेत्र में नाले में बच्चे के शव मिलने का मामला भी अभी राज बना हुआ है।

chat bot
आपका साथी