हाथ पांव बंधा शव नहर से मिला, पहचान अभी नहीं हो पाई, हत्या का मामला दर्ज

मृतक के हाथ पांव रस्सी बंधे हैं। इससे यह तो स्पष्ट हो रहा है कि यह हत्या है। फिलहाल मृतक की शनाख्त की जा रही है। पहचान होने पर जांच प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Wed, 18 Sep 2019 05:26 PM (IST) Updated:Wed, 18 Sep 2019 05:26 PM (IST)
हाथ पांव बंधा शव नहर से मिला, पहचान अभी नहीं हो पाई, हत्या का मामला दर्ज
हाथ पांव बंधा शव नहर से मिला, पहचान अभी नहीं हो पाई, हत्या का मामला दर्ज

आरएसपुरा, संवाद सहयोगी। पुलिस स्टेशन आरएसपुरा के गांव रापुर गुज्जरा में नहर से बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। मृतका की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह गांव रापुर गुज्जरा से बहने वाली नहर में शव को देखने पर स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

शव पानी में रहने से काफी बुरी हालत में था और मृतक के दोनों हाथ पैर भी रस्सी से बंधे हुए थे। एसडीपीओ आरएसपुरा सौरव पराशर ने बताया कि पुलिस ने शव को बाहर निकाल उपिजला अस्पताल में पहचान के लिए रखा है। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह स्थानीय गांव वासियों की ओर से सूचना मिलने पर नहर से शव को बरामद किया गया। उसके हाथ पैर बंधे हुए थे पर शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है।

मृतक के हाथ पांव रस्सी बंधे हैं। इससे यह तो स्पष्ट हो रहा है कि यह हत्या है। फिलहाल मृतक की शनाख्त की जा रही है। पहचान होने पर जांच प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। पुलिस तमाम बिन्दुओं की जांच में जुटी है। उनका कहना है कि अगर शव की पहचान हो जाती है तो इसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और उसके बाद ही मौत के कारणों का पूरा पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी