अनंतनाग में रहस्यमय परिस्थितियों में गैर स्थानीय नागरिक का शव मिला, सिर पर हैं चोट के निशान

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका भी जताई जा रही है लेकिन अभी पुलिस इस संबंध में कुछ भी स्पष्ट नहीं कह रही है। पोस्टामार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 03:53 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 03:53 PM (IST)
अनंतनाग में रहस्यमय परिस्थितियों में गैर स्थानीय नागरिक का शव मिला, सिर पर हैं चोट के निशान
अनंतनाग के बिलाल कॉलोनी जंगलमंडी के श्मशान घाट के पास गैरस्थानीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला

जेएनएन, जम्मू : दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के जंगलमंडी इलाके में शुक्रवार को एक गैरस्थानीय व्यक्ति रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया। उसके सिर पर गहरे चोट के निशान थे। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका भी जताई जा रही है, लेकिन अभी पुलिस इस संबंध में कुछ भी स्पष्ट नहीं कह रही है। पोस्टामार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

पुलिस के मुताबिक किसी स्थानीय नागरिक ने सूचना दी की अनंतनाग के बिलाल कॉलोनी जंगलमंडी के श्मशान घाट के पास गैरस्थानीय व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस दौरान पाया गया कि मृत व्यक्ति के सिर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कुछ लोग इस मामले को हत्या बता रहे हैं। बहरहाल, पुलिस अभी जांच कर रही है। मृतक कहां का रहने वाला था, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। उसका कोई पहचानपत्र नहीं मिला है।

आइजीपी कश्मीर ने कहा- ये आतंकी वारदात नहीं : कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि यह आतंकी वारदात नहीं है। मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ था। वह आसपास भीख मांगकर गुजारा करता था। उसके सिर पर किसी नुकीली चीज से चोट लगी है। फिर भी जहां से शव बरामद हुआ है, वहां से नमूने एकत्र किए गए हैं, जांच की जा रही है कि यह हत्या का मामला है या फिर दुर्घटनावश उसकी मौत हुई है।

chat bot
आपका साथी