एक दिन पहले लापता युवक का जंगल में मिला शव

संवाद सहयोगी सांबा जिला सांबा के मानसर क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 05:49 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 05:49 AM (IST)
एक दिन पहले लापता युवक का जंगल में मिला शव
एक दिन पहले लापता युवक का जंगल में मिला शव

संवाद सहयोगी, सांबा : जिला सांबा के मानसर क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव बरामद किया गया। मृत युवक की पहचान बलबीर सिंह (25) पुत्र रविद्र सिंह निवासी चानी मानसर के रूप में हुई है। बलबीर वीरवार को अपनी 12 बोर की राइफल लेकर शिकार के लिए गया हुआ था, लेकिन वह घर नहीं आया। अब शुक्रवार को उसका शव मिला। उसके शरीर पर गोली लगने के निशान हैं। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल सांबा लाया और पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी सांबा राजेश जसरोटिया ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी