Jammu: दैनिक जागरण ने निभाया सामाजिक दायित्व, कर्मयोगियों में बांटा सूखा राशन

जागरण टीम ने संजय नगर सैनिक कालोनी व ग्रेटर कैलाश में जाकर इन कर्मयोगियों में सूखा राशन वितरण किया। दैनिक जागरण को ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस-नेहरू मार्केट की ओर से कर्मयोगियों में वितरण के लिए यह सूखा राशन उपलब्ध करवाया गया था।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 01:11 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 01:11 PM (IST)
Jammu: दैनिक जागरण ने निभाया सामाजिक दायित्व, कर्मयोगियों में बांटा सूखा राशन
दैनिक जागरण ने पहल की और सुबह के समय इन कर्मयोगियों के पास पहुंच कर उन्हें राशन दिया।

जम्मू, जागरण संवाददाता: कोविड 19 के कहर से पूरा विश्व तिलमिलाया हुआ है। हर ओर परेशानी का आलम छाया हुआ है। ऐसे में आम लोगों सहित गरीब, गुरबों को कई परेशानियों से दो-दो हाथ होना पड़ रहा है। ऐसे में हर ओर से मदद का हाथ बढ़ रहा है, ताकि जरूरतमंदों को इस संकट की घड़ी में सहायता मिल सके।

इसी शृंखला में दैनिक जागरण ने जम्मू के कर्मयोगियों, यानी हर सुबह घरों तक अखबार पहुंचाने वाले हॉकरों में सूखा राशन बांटकर अपने सामाजिक दायित्व को निभाया। कर्मयोगियों का कोरोना वायरस के साथ जद्दोजहद करने के जज्बे को नमन करते हुए उनके परिवार को इस संकट की घड़ी में सहायता मिल सके, इसके लिए दैनिक जागरण ने पहल की और प्रसार विभाग के कर्मचारियों ने सुबह के समय इन कर्मयोगियों के पास पहुंच कर उन्हें राशन दिया।

जागरण टीम ने संजय नगर, सैनिक कालोनी व ग्रेटर कैलाश में जाकर इन कर्मयोगियों में सूखा राशन वितरण किया। दैनिक जागरण को ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस-नेहरू मार्केट की ओर से कर्मयोगियों में वितरण के लिए यह सूखा राशन उपलब्ध करवाया गया था। फेडरेशन के प्रधान दीपक गुप्ता ने इन कर्मयोगियों के काम को सलाम करते हुए अपने संदेश में कहा कि ये कर्मयोगी सैनिटाइजर से लैस सुरक्षित अखबारों को हर घर तक पहुंचा रहे हैं। इनके जज्बे को सलाम करना चाहिए।

वहीं दैनिक जागरण के जम्मू-कश्मीर प्रबंधक राजेंद्र महालदार ने अपने संदेश में कहा कि अखबार की मुख्य कड़ी का हिस्सा कर्मयोगी हैं। उन्होंने कर्मयोगियों को भरोसा दिलाया कि संकटकाल में जब भी उन्हें कोई जरूरत लगे, तो वे निसंकोच दैनिक जागरण से संपर्क कर सकते हैं क्योंकि, दैनिक जागरण हर समय सेवा के लिए तत्पर है।  

chat bot
आपका साथी