नाकों पर पुलिस कर्मियों और आम लोगों में नोकझोंक

जागरण संवाददाता, जम्मू : क‌र्फ्यू के दौरान शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर तैनात पुलिस जवानों

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Feb 2019 08:00 AM (IST) Updated:Mon, 18 Feb 2019 08:00 AM (IST)
नाकों पर पुलिस कर्मियों और आम लोगों में नोकझोंक
नाकों पर पुलिस कर्मियों और आम लोगों में नोकझोंक

जागरण संवाददाता, जम्मू : क‌र्फ्यू के दौरान शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर तैनात पुलिस जवानों और आपात सेवाओं में लगे सरकारी कर्मचारियों के बीच जगह-जगह नोकझोंक होने के मामले दिनभर सामने आते रहे। हालांकि जिला प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि विभिन्न आपात सेवाओं में तैनात कर्मचारियों के पहचान पत्र को क‌र्फ्यू पास समझा जाएगा। प्रशासन के इस आदेश के बावजूद कर्मचारियों को अपने कार्यालयों में पहुंचने के लिए खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

स्वास्थ्य विभाग में तैनात सतीश कुमार ने अनुसार सरकार के आदेश के तहत वह नानक नगर स्थित अपने निवास स्थान से जीएमसी अस्पताल में ड्यूटी पर जा रहे थे। इस दौरान बिक्रम चौक में नाके के दौरान पुलिस कर्मियों ने उसे रोक लिया। पुलिस कर्मियों ने उसे पुल पार न करने को कहा। हालांकि सतीश ने नाके पर तैनात पुलिस अधिकारी को प्रशासन के आदेश के बारे में बताया। इस पर पुलिस कर्मी भड़क गए और बदसुलूकी करने लगे। इसके बाद सतीश ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को फोन पर इस बाबत सूचित किया। इसके बाद सतीश को ड्यूटी पर जाने की इजाजत दी। वहीं, जम्मू रेलवे स्टेशन के स्टेशन सुप¨रटेंडेंट अजय गुप्ता ने भी सुरक्षा कर्मियों पर उन्हें ड्यूटी पर जाने के लिए प्रताड़ित करने की बात कही। अजय गुप्ता के अनुसार वह अपने सरकारी वाहन में बैठे हुए थे। ग्रेटर कैलाश नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने तारबंदी कर रखी थी। पहचान पत्र दिखाने के बावजूद नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया। काफी मिन्नतों के बाद पुलिस कर्मियों ने उन्हें ड्यूटी पर जाने की इजाजत दी। कई अन्य सरकारी कर्मचारियों ने भी ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। वहीं, जम्मू कठुआ रेंज के डीआइजी विवेक गुप्ता के अनुसार आपात सेवाओं में तैनात कर्मचारियों को तंग नहीं किया जाएगा। उनके सरकारी पहचान पत्र को हीं क‌र्फ्यू पास मानना जाएगा।

chat bot
आपका साथी