Crime in Jammu: गांजे के साथ महिला तस्कर काबू, प्रेम नगर में मिला युवक का शव

शहर के प्रेम नगर इलाके में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। युवक की पहचान 26 वर्षीय साबिया पुत्र कन्हैया लाल निवासी नेपाल के रूप में हुई है जो मौजूदा समय प्रेम नगर में ही रह रहा था।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 09:38 AM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 09:38 AM (IST)
Crime in Jammu: गांजे के साथ महिला तस्कर काबू, प्रेम नगर में मिला युवक का शव
पुलिस महिला से पूछताछ कर इस मामले में कुछ और लोगों को गिरफ्तार करने की उम्मीद भी जता रही है।

जम्मू, जागरण संवाददाता: बाग-ए-बाहू पुलिस ने रेलवे पुल के पास एक महिला को चार किलो छह सौ ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान रूबी निवासी राजीव नगर, नरवाल के रूप में हुई है और पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बाग-ए-बाहू पुलिस ने एसएचओ दीपक पठानिया के नेतृत्व में रेलवे पुल के पास चौकी प्रभारी इंचार्ज अचल राना के साथ मिलकर नाका लगाया था। तभी वहां से महिला रूबी निवासी नरवाल गुजरी तो पुलिस को उस पर कुछ शक हुआ। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया ताे उसे वहां से निकलने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने महिला कर्मियों की मदद से महिला को राेक जब तलाशी ली तो उसके कब्जे से चार किलो छह सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ।

गांजा बरामद होते हुए महिला काे त्रिकुटा नगर पुलिस स्टेशन ले जाया गया जहां उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार महिला नशा तस्करी का काम करती थी और वह इस खेप को बेचने के लिए ले जा रही थी। पुलिस महिला से पूछताछ कर इस मामले में कुछ और लोगों को गिरफ्तार करने की उम्मीद भी जता रही है।

प्रेम नगर में मिला युवक का शव : शहर के प्रेम नगर इलाके में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। युवक की पहचान 26 वर्षीय साबिया पुत्र कन्हैया लाल निवासी नेपाल के रूप में हुई है जो मौजूदा समय प्रेम नगर में ही रह रहा था।युवक इलाके में अचेत अवस्था में पड़ा मिला जिसे पुलिस ने जीएमसी अस्पताल पहुंचाया। जीएमसी में जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही युवक की मौत के कारणों का पता चल पाएगा। इस संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी