Mata Vaishno Devi: मां वैष्णो देवी यात्रा पर फिर दिख रहा कोरोना का प्रभाव, 1500 पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

Mata Vaishno Devi देशभर में फैली कोरोना महामारी की दूसरी लहर और राज्य प्रशासन द्वारा जारी किए गए नए आदेशों का मां वैष्णो देवी यात्रा पर सर्वाधिक प्रभाव पड़ा हैै। एक बार फिर वर्तमान में पूरी तरह से लॉकडाउन जैसी स्थिति बनी हुई है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 11:57 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 11:57 AM (IST)
Mata Vaishno Devi: मां वैष्णो देवी यात्रा पर फिर दिख रहा कोरोना का प्रभाव, 1500 पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
गर्म कपड़े पहन श्रद्धालु भवन की ओर प्रस्थान करते नजर आ रहे हैं।

कटड़ा, संवाद सहयोगी। देशभर में जारी कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने एक बार फिर मां वैष्णो देवी की यात्रा को सर्वाधिक प्रभावित किया है। स्थिति यह है कि मां वैष्णो देवी भवन और यात्रा मार्ग पर एक बार फिर सुनसाई दिखने लगी है। इक्का-दुक्का श्रद्धालु ही मां के दर्शनों के लिए आते-जाते दिख रहे हैं।

रोजाना मात्र 6000 से 10000 के मध्य श्रद्धालु मां वैष्णो देवी दर्शन के लिए आधार शिविर कटड़ा पहुंच रहे हैं। बीते 19 अप्रैल को यहां करीब 8978 श्रद्धालु मां के दरबार पहुंचे थे तो वहीं 20 अप्रैल को 7500 श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में हाजिरी लगाई। इसी तरह 21 अप्रैल को 5600 श्रद्धालु जबकि 22 अप्रैल को करीब 1500 श्रद्धालु ही भवन में मां वैष्णो के दरबार में हाजरी देने के लिए पहुंचे।

देशभर में फैली कोरोना महामारी की दूसरी लहर और राज्य प्रशासन द्वारा जारी किए गए नए आदेशों का मां वैष्णो देवी यात्रा पर सर्वाधिक प्रभाव पड़ा हैै। एक बार फिर वर्तमान में पूरी तरह से लॉकडाउन जैसी स्थिति बनी हुई है। आने वाले दिनों में और ज्यादा मां वैष्णो देवी यात्रा में गिरावट होगी इससे इनकार भी नहीं किया जा सकता। आधार शिविर कटड़ा में पूरी तरह से वीरानगी छाई हुई है। दुकानदार दिनभर श्रद्धालुओं का इंतजार करते देखे जा सकते हैं। मां वैष्णो देवी के भवन के साथ ही सभी मार्ग लगभग विरान नजर आ रहे हैं।

वर्तमान में मां वैष्णो देवी के दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं को बिना किसी परेशानी के मां के अलौकिक दर्शन हो रहे हैं। उन्हें सभी तरह की सुविधाएं भी मिल रही हैं। वही मौसम में सुधार है, ठंडी हवा लगातार चलती रही है। तापमान में आई भारी गिरावट को देखते हुए गर्म कपड़े पहन श्रद्धालु भवन की ओर प्रस्थान करते नजर आ रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी